Salaar फिल्म के लिए बॉडी बनाने वाले हीरो प्रभास का कार कलेक्शन भी है बेहद मस्कुलर

Salaar movie hero prabhas car collection details in hindi: प्रभास की नई मूवी सालार आने वाली है। अभिनेता के पास Lamborghini aventador है।

Salaar movie prabhas car collection prabhas car collection list prabhas car number Salaar: Part 1 – Ceasefire realease date lamborghini aventador Roadster Land Rover range rover

prabhas car collection

Salaar movie hero prabhas car collection details in hindi: अभिनेता प्रभास ने अपनी आने वाली फिल्म सालार के लिए अपनी बॉडी को पहले से अधिक फिट किया है। 22 दिसंबर 2023 को प्रभास की नई मूवी Salaar: Part 1 – Ceasefire रिलीज होने वाली है। लेकिन क्या आपको पता है कि प्रभास केवल फिटनेस में ही मस्कुलर और फिट नहीं लगते उनके गैरेज में भी एक से एक बढ़कर बोल्ड और सॉलिड लुक कार मौजूद हैं। आइए आपको एक्टर की कार कलेक्शन के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Lamborghini चलाते प्रभास

लग्जरी कार के है शौकीन 

जानकारी के अनुसार अभिनेता लग्जरी और हाई कम्फर्ट गाड़ियों के दीवाने हैं। उनके पास सुपर कार Lamborghini aventador Roadster से लेकर हाई क्लास एसयूवी Land Rover range rover भी है। उनकी गाड़ियों के बेड़े में Rolls Royce Phantom, Jaguar XJR, BMW X3 और BMW X5 समेत कई कारें मौजूद हैं। अकसर प्रभास अपनी गाड़ी में शूटिंग आते-जाते देखे जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनका अपनी Lamborghini aventador Roadster  चलाते हुए का वीडियो काफी वायरल है।

विज्ञापन

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर जानें प्रभास का कार कलेक्शन

Lamborghini aventador Roadster

प्रभास की यह सुपर कार 729.51 bhp की हाई पावर जनरेट करती है। यह 2 सीटर कार है, जिसमें 6498 सीसी का हाई पावरफुल इंजन मिलता है। Lamborghini aventador Roadster ऑटोमैटिक ट्रांसिशन के साथ आती है। कार की माइलेज 5.0 kmpl की है। इस पेट्रोल कार 90 लीटर का  फ्यूल टैंक है। यह कन्वर्टिबल कार है, जिसका ग्राउंड क्लीयरेंस 125 mm की है। यह हाई स्पीड कार है, जो 690Nm के पीक टॉर्क पर 5500 rpm जनरेट करती है। इसमें मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, टचस्क्रीन, अलॉय व्हील, पावर विंडो, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इस कार का इंजन12 सिलेंडर के साथ आता है, जो इसे हाई परफॉमेंस कार बनाता है। यह ऑल व्हील ड्राइव कार है, जो सड़क पर 350 kmph की टॉप स्पीड देती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ