कार से पहाड़ों पर बर्फ देखने जाने का है प्लान, ये ड्राइविंग टिप्स रखेंगे आपको Safe

Safe driving tips for snow and fog details in hindi: कार की विंडशील्ड के वाइपर चेक कर लें। कार की लाइट को लो बीम पर चलाएं।

safe driving tips for snow and ice, driving in snow safety tips, defensive driving tips snow, barf me car kaise chalaye in hindi

फाइल फोटो, फोटो क्रेडिट- team bhp

Safe driving tips for snow and ice details in hindi: सर्दियों के मौसम में लोग बर्फबारी का आनंद लेने पहाड़ों पर जाते हैं। पहाड़ी दर्रों और सड़क पर बर्फ जमी होने की सिचुएशन में हमें कुछ खास ड्राइविंग स्किल्स का ध्यान रखना चाहिए। जिससे हम सड़क दुर्घटना और किसी भी अनहोनी से बच सकते हैं। आइए आपको इस खबर में ऐसे ही कुछ टिप्स बताते हैं जिससे आपको बर्फ और धुंध में कार चलाने में हेल्प करेंगे।

विज्ञापन

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें धुंध में कार चलाते हुए क्या सावधानी बरतें

विज्ञापन

अपनी लेन में चलें और ओवरटेक करने से बचें

सड़क पर बर्फ जमी होने या फिर सर्दियों में जब सड़क ओस के चलते गीली होती है तो हमेशा लेन ड्राइविंग करें। ड्राइवर को अपनी लेन में एक नॉर्मल स्पीड में कार चलानी चाहिए, जैसे अगर आप 40 kmph की स्पीड में कार चला रहें है तो इस स्पीड को मेंटेन रखें। बार-बार एग्रेसिव होकर कार को तेज स्पीड में आगे बढ़ाने या ओवरटेक करने से परहेज करें। धुंध में सड़क पर दृश्यता कम होती है। इस सिचुएशन में हमें संभलने का बेहद कम समय मिलता है, जिससे सड़क हादसा होने का खतरा बना रहता है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें बर्फ में कार चलाते हुए क्या सावधानी बरतें

विज्ञापन

इंडिकेटर और लाइट रहे दुरुस्त

सर्दियों में हमेशा अपना सफर शुरू करने से पहले अपनी कार की हेडलाइट, टेललाइट, इंडीकेटर और फॉग लाइट को चेक कर लें। खासकर रात में इनकी अनदेखी हादसे का कारण बन सकती है। इसके अलावा सड़क पर हमेशा कार को मोड़ते हुए उसके टर्न इंडीकेट का इस्तेमाल करें। हेडलाइट को दिन में हमेशा लो बीम पर चलाएं। धुंध के दौरान खड़ी कार में पार्किंग लाइट का यूज जरूर करें। कंपनी के अलावा आफटर मार्केट लाइट लगाने पर हमेशा अपनी बैटरी क्षमता और जो लाइट पहले से लगी है उसकी क्षमता अनुसार ही कोई बदलाव करवाएं।

बर्फ या धुंध में ड्राइव करते हुए इन बातों का भी रखें ख्याल 

विज्ञापन
  • आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाकर रखें
  • हमेशा आसापास चल रहे वाहनों को लेकर अलर्ट रहें
  • तेज स्पीड में कार न चलाएं
  • विंडशील्ड के वाइपर साफ रखें
  • लाइट को लो बीम पर चलाएं
  • टायर चेक कर लें। ज्यादा पुराने टायरों से हादसे होने का खतरा बढ़ता है। कॉस्ट इफेक्टिव हो तो बर्फ के लिए विशेष आने वाले टायर लगवाएं

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ