नए अवतार में नजर आएगी आपकी चहेती Royal Enfield Classic 350, जानें क्या होगा नया नाम

Royal Enfield Goan Classic 350 details in hindi: यह बाइक कंपनी की Classic 350 का स्पेशल एडिशन होगी। इसके लुक्स को बदला जा रहा है।

Royal Enfield special edition Goan Classic 350 trademarked India know details price mileage 

प्रतिकात्मक फोटो

Royal Enfield Goan Classic 350 details in hindi: रॉयल एनफील्ड अपनी मोटरसाइकिलों में न्यू जनरेशन के हिसाब से बदलाव करता रहता है। अब इसी कड़ी में कंपनी अपनी सबसे पॉपुलर बाइक में से एक Classic 350 को फ्यूचरिस्टिक लुक में लेकर आने वाली है। वेबसाइट बाइक वाले के अनुसार कंपनी ने इंडिया में Royal Enfield Goan Classic 350 के नाम से नया ट्रेडमॉर्क रजिटर्ड करवाया है। अनुमान जताया जा रहा है कि यह पुरानी Classic 350 का स्पेशल एडिशन होगा। इसके लुक्स और डिजाइन में यंगस्टर्स की जरूरत के मुताबिक कई बदलाव किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

मिलेगा 349 cc का जानदार इंजन

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार Royal Enfield का गोवा में Garage Cafe है। साल में एक बार यहां कंपनी का Motoverse कार्यक्रम भी होता है। अब कंपनी ने गोवा के नाम से जुड़ा नया ट्रेडमॉर्क करवाया है। इस नई बाइक के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके सीट स्टाइल, फ्रंट लुक को चेंज किया जा रहा है। बाइक में नए कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। फिलहाल बाजार में मौजूद Royal Enfield Classic 350 में 349 cc का जानदार इंजन मिलता है। यह बाइक शुरुआती कीमत 1.93 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। बाइक में 32 kmpl की माइलेज मिलती है।

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Royal Enfield Classic 350

यह बाइक 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है

Royal Enfield Classic 350 में 11 कलर ऑप्शन आते हैं। नए वर्जन में हाइलाइट के साथ डुअल कलर ऑप्शन मिलने का अनुमान है। पुरानी Classic 350 में स्पोक व्हील मिलते हैं, जो कंटिन्यू रह सकते हैं। खराब रास्तों पर स्पोक व्हील अलॉय व्हील से ज्यादा अच्छा परफॉमेंस देते हैं। यह बाइक 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक और दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। Royal Enfield Classic 350 में 6 वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। बाइक का हाई पावर इंजन 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क देता है। इसमें यूएसबी चार्जर, ट्रिप मीटर, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेट क्लस्टर मिलता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ