Comparision: Royal Enfield Shotgun 650 का एक्सक्लूसिव कलर या फिर नई Aprilia RS457 का पावरफुल इंजन, किसमें है दम?

Royal Enfield Shotgun 650 VS Aprilia rs 457 in Hindi: शॉटगन 650 कीमत 4.35 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। इस बाइक में 46.4 bhp की पावर पर 7250 rpm जनरेट होता है।

Royal Enfield Shotgun 650 VS Aprilia rs 457 know price features mileage full details

Royal Enfield Shotgun 650 VS Aprilia rs 457

Royal Enfield Shotgun 650 VS Aprilia rs 457 in Hindi: रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में ब्लू और ब्लैक कलर के साथ अपनी नई बाइक Shotgun 650 को पेश किया है। इस बाइक में नियॉन रंग के हाइलाइटर इसे एक्सक्लूसिव बनाते हैं। इसके अलावा शुक्रवार को Aprilia rs 457 लॉन्च हुई है। बाइक राइडर्स Aprilia की इस बाइक का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आइए आपको इस खबर में दोनों बाइक की कीमतों और फीचर्स के बारे में बताते हैं। जिससे आप अपने पसंद की मोटरसाइकिल का सही चुनाव कर सकें।

विज्ञापन

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Royal Enfield Shotgun 650

विज्ञापन

Royal Enfield Shotgun 650

इस बाइक में 647.95cc का इंजन मिलता है। यह 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। Royal Enfield Shotgun 650 की कीमत 4.35 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। एक्सक्लूसिव कलर थीम में इसके केवल 25 यूनिट्स की खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। इस बाइक में 46.4 bhp की पावर पर 7250 rpm जनरेट होता है। यह बाइक साल 2024 में लोगों को चलाने लिए डिलीवरी की जाएगी। यह 52.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। Shotgun 650 के साइज की बात करें तो यह 2170 mm लंबी, चौड़ाई में 1105 mm है। इस बाइक के दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक और अलॉय व्हील मिलेंगे।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Aprilia rs 457

विज्ञापन

Aprilia rs 457

Aprilia को कंपनी ने जानदार 457cc इंजन में पेश किया गया है। सड़क चलते गड्ढों से बचाने के लिए इसमें फ्रंट में USD फ्रोक और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। बाइक में 17 के डैशिंग अलॉय व्हील हैं। यह बाइक सिंगल सिलेंडर के साथ आती है, जिससे इसे हाई स्पीड मिलती है। यह बाइक शुरुआती कीमत 4.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। बाइक में एलईडी हेडलाइट के साथ 47.6bhp की पावर मिलेगी। बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम है, जो तेज रफ्तार में चलते हुए दोनों टायरों को कंट्रोल करने में मदद करता है। बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है और इसमें 5 इंच की TFT कंसोल मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ