अमेरिका में लॉन्च हुई Royal Enfield Hunter 350, इंडिया से दाेगुनी है कीमत
Edited By Amit Kasana

Royal Enfield Hunter 350 (1)
Edited By Amit Kasana

Royal Enfield Hunter 350 (1)
Royal Enfield Hunter 350: रॉयल एनफील्ड ने अपनी धांसू Royal Enfield Hunter 350 को अमेरिका में आखिरकार लॉन्च कर दिया। जहां इसकी कीमत इंडिया के मुकाबले दोगुनी रखी गई है। Royal Enfield Hunter 350 के बाजार में अलग-अलग वेरिएंट मौजूद हैं।
अमेरिका में इस मोटरसाइकिल का मोनोटोन शेड्स 3,999 अमेरिकी डॉलर (3.26 लाख रुपये) से शुरू होता है और ड्यूल -टोन शेड्स 4,199 अमेरिकी डॉलर (3.43 लाख रुपये) में मिलता है। जबकि भारत में इस बाइक की कीमत 1.67 लाख रुपये एक्स शोरूम है।

Royal Enfield Hunter 350
Royal Enfield Hunter 350 के बाजार में अलग-अलग वेरिएंट मौजूद हैं। इसके रेट्रो वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.50 लाख रुपये और हायर-स्पेक मॉडल Metro Dapper एक्स-शोरूम कीमत 1.64 लाख रुपये है। है और टॉप-एंड वैरिएंट Metro Rebel की एक्स-शोरूम कीमत 1.68 लाख रुपये है।
इसमें हैलोजन सर्कुलर हेडलैंप, ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम दिया गया है। इसमें 349 cc का इंजन है। जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ इसकी टॉप स्पीड 114 किमी प्रतिघंटा है। इस बाइक का वजन 181 kg है।
इसमें डुअल-चैनल ABS और नेविगेशन की जानकारी के लिए एक छोटा डिजिटल डिस्प्ले के साथ एक एनालॉग कंसोल जोड़ा गया है। इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और एक एलईडी टेललैंप मिलता है। इसे अमेिरका और भारत के अलावा इंडोनेशिया, जापान, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे अन्य ग्लोबल मार्केट में बेचा जाता है। इस बाइक का मुकाबला होंडा H’ness से होता है, इसमें 348.6cc का इंजन मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 2.09 लाख रुपये एक्स शोरूम है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: