वीकेंड पर घूमने जाना हो या हो लॉन्ग ट्रिप, ये बिग साइज SUV कार हैं बेस्ट

Toyota Hilux में दो वेरिएंट और एलईडी हेडलाइट और टेललाइट दी गई हैं। यह सड़क पर 201 bhp की हाई पावर और 420 Nm का पीक टार्क जनरेट करता है। इसमें क्रूज कंट्रोल और 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

Toyota Hilux

Toyota Hilux

Pick Up trucks: इन दिनों बाजार में पिकअप ट्रक पसंद किए जा रहे हैं। ये बिग साइज एमपीवी व्हीकल वीकेंड पर घूमने जाने के लिए या लॉन्ग ट्रिप के लिए बेस्ट हैं। इनमें ज्यादा सामान के साथ पांच लोग तक बड़े आराम से सफर कर सकते हैं। मार्केट में इस सेगमेंट में दो पिकअप ट्रक हैं Toyota Hilux और Isuzu V-Cross. हाल ही में Isuzu का कंपनी ने अपडेट मॉडल लॉन्च किया है। आइए आपको दोनों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
Toyota Hilux

Toyota Hilux

विज्ञापन

Toyota Hilux 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

यह 4X4 एमपीवी व्हीकल है, जिसमें चलते हुए चारों पहियों में पावर जनरेट होती है, जिससे यह कच्चे रास्तों, पहाड़ों और टूटी सड़कों पर आसानी से निकल जाता है। इसमें दमदार 2.8 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। टोयोटा इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स देती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं।

पांच कलर ऑप्शन और एडवांस फीचर्स

Hilux  का बेस मॉडल 35.25 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस पर मिलता है। इसमें फिलहाल दो वेरिएंट और एलईडी हेडलाइट और टेललाइट दी गई हैं। यह सड़क पर 201 bhp की हाई पावर और 420 Nm का पीक टार्क जनरेट करता है। इसमें क्रूज कंट्रोल और 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कूल्ड ग्लोवबॉक्स और पांच कलर ऑप्शन के साथ आता है।

विज्ञापन
Isuzu V-Cross

Isuzu V-Cross

Isuzu में 4 व्हील ड्राइव और दो ट्रांसमिशन

Isuzu V-Cross में 1898 cc का डीजन इंजन आता है। इसमें हिल स्टार्ट और कैमरा मिलते हैं। इसमें सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसका धाकड़ इंजन 160.92 Bhp की पावर और 360Nm का टॉर्क देता है। यह शुरुआती कीमत 24.78 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस पर मिलता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। इसमें 2 व्हील और 4 व्हील दोनों ड्राइव ऑप्शन अवेलेबल हैं। यह 6 स्पीड गियरबॉक्स, LED हैंडलैंप और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल के फीचर के साथ आता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ