---विज्ञापन---

SUV में 7 लाख से कम में मिल रहे ये ऑप्शन, 26 की माइलेज और फ्यूचरिस्टिक लुक

Nissan Magnite में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं, यह कार 458 लीटर बूट स्पेस के साथ मिल रही है। कार मैक्सिमम 19.70 kmpl की माइलेज निकाल लेती है, इसमें एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

SUV cars under 7 lakh details in hindi: एययूवी गाड़ियां न्यू जनरेशन की पहली पसंद हैं, इन दिनों बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी कार ज्यादा बिक रही हैं। इनमें एंट्री लेवल कार किफायती कीमत पर मिलती हैं। इन गाड़ियों को फ्रंट से फ्यूचरिस्टिक लुक दिया गया है। स्टाइलिश ग्रिल के साथ इनमें एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

SUV गाड़ियां हैचबैक से थोड़ा हाई एंड होती हैं, इनकी ग्राउंड क्लीयरेंस बेहतरीन होती है, जिससे इन्हें संकरी जगहों और टूटी सड़कों पर चलाना आसान है। आइए आपको कुछ सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों के बारे में बताते हैं।

---विज्ञापन---

Nissan Magnite में 458 लीटर का बूट स्पेस

इस सस्ती कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जाते हैं। यह कार 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। कार का बेस मॉडल शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। कार का टॉप मॉडल 13.74 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है। Nissan का दावा है कि कार मैक्सिमम 19.70 kmpl की माइलेज निकाल लेती है।

---विज्ञापन---

Magnite के खास फीचर्स

  • यह 5 सीटर कार है
  • कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स
  • इसमें 360 डिग्री का कैमरा
  • 16 इंच के टायर साइज
  • 7 इंच का डिजिटल कलस्टर
  • एलईडी हेडलाइट और टेललाइट मिलती हैं।

Tata Punch में सीएनजी ऑप्शन अवेलेबल है

यह फैमिली कार है, जिसकी लंबाई 3827 mm की है। इसमें सीएनजी का ऑप्शन भी आता है। कार का बेस मॉडल 6.12 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। इसका सीएनजी वर्जन 7.22 लाख रुपये एक्स शोरूम पर ऑफर किया जा रहा है। कार में हाई स्पीड के लिए 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। यह कार 150 kmph की टॉप स्पीड देती है। कार में 1.2 लीटर का इंजन मिलता है।

---विज्ञापन---

Punch में आते हैं ये फीचर्स

  • 73.4 hp की पावर और 103 Nm का टॉर्क
  • कार में तीन ट्रिम अवेलेबल हैं।
  • कार की चौड़ाई 1742 mm की है।
  • कार की ऊंचाई 1,615 mm की है।

ये भी पढ़ें: सबसे ज्यादा बिक रही Tata की यह कार, हर महीने 2800 लोग खरीद रहे

First published on: May 29, 2024 05:10 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola