Nissan ने लॉन्च की अपनी नई एसयूवी कार, 20.0 kmpl की माइलेज और कीमत 7 लाख!, जानें फीचर्स

Nissan Magnite Geza price, Nissan Magnite Geza mileage, suv cars, cars under 7 lakhs, auto news

Nissan Magnite Geza

विज्ञापन

Nissan Cars: निशान ने अपनी धाकड़ एसयूवी Magnite का Geza वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है। लोग 11,000 रुपये में कार कंपनी की वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप में जाकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। ये एसयूवी कुल पांच कलर Blade Silver, Flare Garnet Red, Storm White, Sandstone Brown और Onyx Black Color में मिलेगी।

1.0-लीटर नेचुरल एस्पायर्ड पेट्रोल इंजन

Nissan Magnite Geza स्पेशल एडिशन है जो शुरुआती कीमत 7.39 लाख रुपये एक्स-शोरूम में मिलेगा। कंपनी की यह कॉम्पैक्ट SUV है, जिसमें 1.0-लीटर नेचुरल एस्पायर्ड पेट्रोल इंजन मिलेाग। यह इंजन 72PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलता है। इसमें 100 PS की पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

Advertisment

जेबीएल साउंड सिस्टम और क्रूज कंट्रोल

कार में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों इंजन का विकल्प मिलता है। कार में 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच टीएफटी के साथ डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर मिलेगा। इसके अलावा कार में वायरलेस एड्रॉयड ऑटो व एप्पल कारप्ले, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, पुश-बटन स्टॉप/स्टार्ट, जेबीएल साउंड सिस्टम, क्रूज कंट्रोल जैसे सभी एडवांस फीचर्स मिलेंगे।

सेफ्टी के लिए धाकड़ फीचर्स

मैग्नाइट गेज़ा का स्‍पेशल एडिशन जापानी थिएटर के म्‍यूजिकल थीम्‍स से प्रेरित है। सेफ्टी के लिए कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ