Nissan Magnite Discount: पिछले साल निसान ने भारत में अपनी सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite का फेसलिफ्ट मॉडल पेश किया था। गाड़ी की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया था और फीचर्स नए शामिल हो चुके थे। Magnite की कीमत 5.99 लाख रुपये से लेकर 11.50 लाख रुपये तक जाती है। लेकिन उसके बाद भी इस कार की बिक्री उम्मीद के मुताबिक काफी कम ही रही। ऐसे में निसान ने नई Magnite पर 10,000 रुपये से लेकर 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया है जो अलग–अलग वेरिएंट के हिसाब से है। इसके अलावा इस Magnite अब CSD पर भी उपलब्ध है, जहां ग्राहक 12281 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। Magnite एक अच्छी कॉम्पैक्ट एसयूवी है लेकिन सर्विस के मामले में निसान आज भी अच्छा काम नहीं कर रही है। अगर आप इस कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में…
2 इंजन ऑप्शन,6 एयरबैग्स
नई मैग्नाइट में 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.0L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलते हैं। ये इंजन 6-स्पीड MT या CVT गियरबॉक्स के साथ आते हैं। 20kmpl तक की माइलेज आपको नई मैग्नाइट ऑफ़र करती है। निसान मैग्नाइट में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, चाइल्ड सीट माउंट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल डायनेमिक कंट्रोल और हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गये हैं।
डिजाइन और इंटीरियर
अपडेटेड मैग्नाइट के डिजाइन में थोड़ा नयापन है। इसमें नई फ्रंट ग्रिल के साथ अपडेटेड फ्रंट बंपर को जोड़ा गया है। इसमें ऑटोमैटिक एलईडी हेडलाइट्स अब शामिल कर दिए गये हैं इसमें बाय-फंक्शनल प्रोजेक्टर दिया गया है। इसमें 16-इंच के नये अलॉय व्हील दिए गये हैं। इसके अलावा रियर लुक अब फ्रेश नज़र आता है। यहां पर फिर से डिजाइन किया हुआ बंपर और नए अपडेटेड टेल लैंप का सेट मिलता है।
इंटीरियर
केबिन की बात करें, तो इसका लेआउट आउटगोइंग मॉडल जैसा ही है, बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलते, हमारे हिसाब से इसके डैशबोर्ड नए डिजाइन की जरूरत महसूस होती थी। लेकिन अब केबिन यह ऑल-लेदर ट्रीटमेंट के साथ आता है। इसमें वायरलेस चार्जर की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में अब नए ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं। मैग्नाइट में सिंगल-पैन इलेक्ट्रिक सनरूफ भी है। मैग्नाइट में क्लस्टर आयोनाइजर लगा है जिसकी मदद से गाड़ी के अंदर की हवा को क्लीन किया जा सकता है। इसके साथ ही हानिकारक बैक्टीरिया को भी हटाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 75 रुपये में 34km तक की माइलेज देती है ये CNG कारें, कीमत 5.70 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
6 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
7 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
9 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
12 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
13 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines