75 रुपये में 34km तक की माइलेज देती है ये CNG कारें, कीमत 5.70 लाख से शुरू

2025 Best CNG cars: अब अगर आप भी एक किफायती CNG कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन लेकर आये हैं….

CNG car

2025 Best CNG cars: भारत में CNG कारों की डिमांड कभी कम नहीं होती। आज एक समय में CNG कारें सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। जो लोग रोजाना घर से ऑफिस या किसी अन्य काम के लिए कार से लंबी यात्रा करते हैं उनके लिए CNG कारें वैल्यू फॉर मनी हैं। अगर दिल्ली की बात करें तो इस समय CNG की कीमत 75 रुपये है जबकि पेट्रोल की कीमत करीब 100 रुपये है। अब CNG से चलने वाली कार 30-34 km/kg की  माइलेज माइलेज ऑफर करती है। जबकि पेट्रोल से चलने वाली कार की माइलेज 15-20 kmpl तक रहती है। अब अगर आप भी एक किफायती CNG कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन लेकर आये हैं….

Maruti Alto K10 (CNG)

  • माइलेज:33.85 km/kg

मारुति ऑल्टो K10 CNG आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है। दिल्ली में एक्स–शो रूम कीमत 5.70 लाख रुपये से शुरू होती है। पावर के लिए इस कार में 1.0L का जबरदस्त पेट्रोल इंजन लगा है। यह कार CNG में भी मौजूद है और 33.85 km/kg की माइलेज देने का वादा करती है। इस कार में 5 लोगों के बैठने की जगह है। सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं।

Maruti S-Presso

Maruti S-Presso (CNG)

  • माइलेज:32.73km/kg

एस–प्रेसो एक शानदार कार है। लेकिन इसकी कीमत अब ज्यादा है जिसकी वजह से ग्राहकों ने इससे दूरी बनाना शुरू कर दिया है। इस कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। यह कार CNG में भी मौजूद है और 32.73km/kg की माइलेज देने का वादा करती है। इसकी सीटिंग पोजीशन आपको एसयूवी वाला अहसास करवा देती हैं। कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग की सुविधा मिलती है। इसकी कीमत 5.91 लाख रुपये से शुरू होती है।

Maruti Wagon-R (CNG)

  • माइलेज: 34.05km/kg

अगर आपकी फैमिली में ज्यादा लोग हैं और ऐसी कार लेनी है जिसमें स्पेस की कोई कमी ना हो तो आप मारुति वैगन–आर आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। इसमें स्पेस भी आपको बढ़िया मिल जाता है। इस कार के 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है, माइलेज की बात करें तो CNG मोड पर यह कार 34.43 km/kg की माइलेज देने का वादा करती है। सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं। इसकी कीमत 6.44 लाख रुपये से शुरू होती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ