New Maruti Alto K10: आपको बता दें कि देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे पॉपुलर कार ऑल्टो के10 से पर्दा उठा दिया है और इस नई जनरेशन ऑल्टो की पहली फोटो को भी शेयर कर दिया है। जारी हुई फोटो में आप गाड़ी के सामने वाले हिस्से को देख सकते है। हम आपको पहले भी बता चुके है कि कंपनी अपनी इस नई ऑल्टो को जल्द लॉन्च करने जा रही है।

New Maruti Alto K10 की फीचर्स

विज्ञापन

कंपनी नई ऑल्टो को दो पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में उतार रही है, इस नई ऑल्टो में 796 cc इंजन के साथ साथ नया K10C 1.0 लीटर ड्यूल-जेट यूनिट को भी शामिल किया है। इसका पहला इंजन 796 cc का है, जो 48 hp की पॉवर और 69 Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है, वहीं दूसरा इंजन 67 bhp और 89 Nm का टॉर्क देने में सक्षम है। इस इंजन को 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा है। आपको आने वाली इस नई ऑल्टो में AGS व AMT टेक्नोलॉजी भी मिलेगी।

आने वाली इस मारुति ऑल्टो K10 के मॉडल में कंपनी ने कई शानदार और बड़े बदलाव किए हैं। कार के डिजाइन की बात करें तो इसका हैचबैक सिलेरियो के बिल्कुल जैसे ही दिया गया है। नई ऑल्टो को हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

विज्ञापन

New Maruti Alto K10 की कीमत

New Maruti Alto K10 की संभावित कीमत की बात करें तो कंपनी ने नई ऑल्टो के10 को 4.15 लाख से 4.50 लाख रुपये के बीच रखा है, जोकि एक एक्स-शोरूम प्राइस है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ