Nissan Leaf Electric Car: जल्द होगी लॉन्च Nissan की ये शानदार इलेक्ट्रिक कार, जानें कीमत और फीचर्स
Edited By Narendra Kumar (Nikunj)

Edited By Narendra Kumar (Nikunj)

Nissan Leaf Electric Car: जापान की जानी मानी कार कंपनी निसान भारत में जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार निसान लीफ को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसकी टेस्टिंग भी काफी समय से चल रही है। भारत में इलेक्ट्रिक कारों की धडल्लें से बिक्री हो रही है, इसी के चलते निसान कंपनी ने भी टाटा नेक्सॉन ईवी और एमजी जेडएस ईवी जैसी कारों के साथ मुकाबले में अपनी इलेक्ट्रिक कार निसान लीफ को उतारने की योजना बनाई है। आइए आज के इस लेख में हम आपको निसान लीफ कार के सभी फीचर्स के साथ साथ इसकी कीमत के बारें में बताएंगे।
Nissan Leaf Electric Car Features
मिड रेंज वाली निसान की ये इलेक्ट्रिक कार के लुक और फीचर्स की बात करें तो आने वाली ये इलेक्ट्रिक कार की लुक प्रीमियम रखी गई है। इसके फीचर्स में एक्सटीरियर से जुड़े कई आधुनिक सुविधाओं के साथ साथ हैंडलैंप और टेललैंप दिए गए है। टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (एडीएएस) जैसे शानदार फीचर्स लैस है। और ये निसान लीफ दुनिया की सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार मानी जाती है।
आपको बता दें कि 50 से ज्यादा देशों में इस कार को बेचा जाता है। 12 साल में 5.2 मिलियन यूनिट्स इसकी अब तक बिक चुकी भारत में निसान लीफ की संभावित कीमत की बात करें तो यह 40 लाख रुपये हो सकती है।
Nissan Leaf Electric Car की बैटरी
निसान लीफ इलेक्ट्रिक में के साथ कई खास फीचर्स देखने को मिलेंगे। इस इलेक्ट्रिक कार में 40 kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलेगा, जिसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 400 किमी तक चलेगी। और इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 146 bhp तक की पावर और 320 Nm टॉर्क जनरेट कर सकती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: