ये है Mercedes की नई SUV, 4 करोड़ कीमत, कंपनी ने बनाई कुल 1000, इंडिया में बिकेंगी महज 25

Mercedes-AMG G 63 ‘Grand Edition

Mercedes-AMG G 63 ‘Grand Edition

Mercedes-AMG G 63 ‘Grand Edition’: मर्सिडीज का नाम आते ही हमारे सामने लग्जरी और हाई पावर गाड़ियों की तस्वीर सामने आती है। कंपनी अपनी कारों को कस्टमर की जरूरत और डिमांड के मुताबिक मॉडिफाई कर बेचने के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपनी नई धांसू कार Mercedes-AMG G 63 ‘Grand Edition’ को इंडिया में पेश किया है।

विज्ञापन

25 ही इंडिया में बिकने के लिए उपलब्ध

खास बात यह है कि कंपनी ने अपनी इस दमदार कार के कुल केवल 1000 यूनिट्स ही तैयार किए हैं। जिसमें से केवल 25 ही इंडिया में बिकने के लिए उपलब्ध होंगी। Mercedes-AMG G 63 ‘Grand Edition’ बाजार में शुरुआती कीमत 4 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है।

विज्ञापन
Mercedes-AMG G 63 ‘Grand Edition

Mercedes-AMG G 63 ‘Grand Edition

Mercedes की यह कार अल्ट्रा रेयर लग्जरी SUV 

Mercedes की यह कार अल्ट्रा रेयर लग्जरी SUV है। जिसे बेहद एलीट लुक और फिलिंग देने के लिए डिजाइन किया गया है। बता दें कंपनी की बाजार में मौजूदा कार Mercedes-Maybach, Mercedes-AMG, और Mercedes S-Class हाई डिमांड पर रहती हैं। मर्सिडीज की कारों की ऊंची कीमत होने के बावजूद इसके ग्राहकों की संख्या में कमी नहीं आती है।

विज्ञापन

4.5 सेकंड में ही 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है

Mercedes-AMG G 63 ‘Grand Edition’में हाई पावर 4.0-लीटर V8 इंजन मिलता है। यह धाकड़ इंजन सड़क पर 578 BHP की पावर और 850 Nm का पीक टॉर्क देता है। कंपनी का यह दावा है कि यह सुपर लग्जरी SUV महज 4.5 सेकंड में ही 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है।

कार में 220 km/h की टॉप स्पीड

इस शानदार एसयूवी कार में 220 km/h की टॉप स्पीड मिलती है। Mercedes-AMG G 63 ‘Grand Edition’में जबरदस्त सस्पेंशन मिलता है। यह स्मूथ रास्तों के अलावा खराब रास्तों पर आरामदायक सफर देता है। इस ग्रांड एडिशन में AMG और Mercedes दोनों लोगो मिलते हैं।

विज्ञापन
Mercedes-AMG G 63 ‘Grand Edition

Mercedes-AMG G 63 ‘Grand Edition

कार में 22 इंच के बड़े अलॉय व्हील

जानकारी के अनुसार कंपनी के लोगो Kalahari Gold Magno shade में मिलेंगे। बता दें मर्सिडीज ने पहली बार साल 1979 में अपनी G मॉडल को पेश किया था। कंपनी की इस पावरफुल कार में 22 इंच के बड़े अलॉय व्हील मिलते हैं। कार में पूरी मैट ब्लैक फिनिश मिलती है। इसके फ्लोर मैट भी ब्लैक हैं। ब्लैक के साथ कार में गोल्ड हाइलाइट थीम रखी गई है, जो इसे अपने सेगमेंट में दूसरी एसयूवी से अलग बनाती है।

विज्ञापन

कार में कर्बन ग्रेब हैंडल और 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील

लेदर सीट के अलावा कार में कर्बन ग्रेब हैंडल, 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डोर ट्रिम पर AMG emblems दिया गया है। कार में टच स्क्रीन सिस्टम और हाई पावर ट्रांसमिशन मिलता है। यह हाई एंड कार है जो खराब रास्तों पर भी हाई परफॉमेंस देती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ