Maruti Suzuki Big Discount: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता निर्माता कंपनी कंपनी मारुति सुजुकी ने इस फेस्टीव सीजन में अपने ग्राहकों को बड़ा ऑफर दिया है कंपनी ने अपनी हैचबैक कार स्विफ्ट से लेकर वैगन-आर पर काफी बड़ा डिस्काउंट पेश किया है। अगर आप इस धनतेरस पर मारुति की स्विफ्ट, वैगन-आर या सेलेरियो खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपकें लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन ध्यान रखे यह ऑफर सिर्फ 31 अक्टूबर 2024 तक लागू होगा।
Maruti Swift: 88000 का डिस्काउंट
इस फेस्टिव सीजन में मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर कार स्विफ्ट पर 88,000 हजार का डिस्काउंट पेश पेश किया है। इस कार की कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इस का में नया Z सीरीज का पेट्रोल इंजन लगाया है, ये नया इंजन 82 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है। यह हर तरह के मौसम में बेहतर प्रदर्शन करता है। मैन्युअल मोड पर स्विफ्ट आपको 24.8kmpl की माइलेज देगी जबकि इसका AMT मोड 25.75 kmpl की माइलेज ऑफर करती है। नई सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ESC, जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Maruti WagonR: 63,100 रुपये का डिस्काउंट
मारुति सुजुकी वैगन-आर पर महीने आप पूरे 63,100 रुपये का डिस्काउंट का लाभ उठा सकतें हैं। इस कार में भी आपको 1.0-लीटर और 1.2-लीटर K- सीरीज पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ है। साथ ही यह 1.0-लीटर पेट्रोल मोटर के साथ CNG वैरिएंट में भी उपलब्ध है। इसके इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और AMT से के साथ आते हैं, जबकि इसके CNG वेरिएंट में केवल मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। सेफ्टी के लिए इस कार में एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, ESC और हिल होल्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Maruti Celerio: 78,000 रुपये का डिस्काउंट
इस फेस्टीव सीजन में Celerio पर पूरे 78,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इंजन की बात करें तो Maruti Celerio में 1.0 लीटर K10C पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 65hp की पावर और 89Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स के साथ है। इस कार की कीमत 5.36 लाख रुपये से शुरू होती है। कार में स्पेस भी अच्छा मिल जाता है।
यह भी पढ़ें: Dhanteras Offer: 5.96 लाख की कार पर 47000 का डिस्काउंट, 34km का देती है माइलेज
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
10 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
11 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
13 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
15 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
17 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines