हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Maruti की Swift या फिर TaTa Nexon कौन सी बजट कार आपके लिए बेस्ट?, जानें कंपैरिजन 

विज्ञापन
Maruti Suzuki Swift VS TaTa Nexon know

Maruti Suzuki Swift VS TaTa Nexon: मारुति सुजुकी अपनी गाड़ियों में कम कीमत और हाई माइलेज के लिए जानी हाती है। वहीं, टाटा गाड़ियों में सॉलिड बिल्डक्वालिटी के लिए पहचान रखती है। आइए आपको बाजार में 10 लाख से कम कीमत वाली दो धांसू कार Maruti Suzuki Swift और TaTa Nexon के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

Maruti Suzuki Swift

कार में क्रूज़ कंट्रोल और डुअल एयरबैग की सेफ्टी मिलती है। यह कार शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें 15 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील दिए गए हैं। Maruti Suzuki Swift पेट्रोल पर 22.38 kmpl और सीएनजी पर 30.9 kmpl की माइलेज देती है। इसमें स्टार्ट-स्टॉप बटन दिया गया है। कार में 1197 cc का इंजन है और साल 2024 में स्पोर्टी लुक लिए इसका अपडेट वर्जन लॉन्च होगा।

 

5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन

इसमें LED हैडलैंप और DRLs दिए गए हैं। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन दिए गए हैं। कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल भी मिलता है। इसमें blacked-out roof का ऑप्शन भी मिलता है। Maruti Suzuki Swift में K12 सीरीज डुअल जेट VVT इंजन मिलता है। यह इंजन 89 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

TaTa Nexon

इसमें डीजल और पेट्रोल दोनों वर्जन मिलते हैं। यह कार शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कंपनी की यह 5 सीटर कार है। इसमें 1199 cc से 1497 cc इंजन का ऑप्शन है। TaTa Nexon डीजल इंजन में 24.07 kmpl और पेट्रोल में 17.33 kmpl की माइलेज देती है। कार में ईबीडी और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) दिया गया है।

सात इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

इसमें सात इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ 8 वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं। कार में 350 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसमें टर्बो इंजन का भी ऑप्शन है। कार में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है। TaTa Nexon सेफ्टी के लिए आईएसओफिक्स चाइल्ड-सीट एंकर मिलता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें