Maruti Suzuki S-Presso Poor sale: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इन दिनों अपनी छोटी कार एस-प्रेसो की खराब बिक्री से बेहद परेशान है। इस कार की कीमत 4.26 लाख रुपये से शुरू होती है। इसे पेट्रोल और CNG ऑप्शन में खरीद सकते हैं। यह आम आदमी की कार कही जाती थी लेकिन अब इसकी कीमत ज्यादा हो गई है, जिसके कारण ग्राहक अब दूसरे ऑप्शन की तलाश में रहते हैं। बिक्री के लिहाज से कैसा रहा S-Presso के लिए पिछला महीना ? आइये जानते हैं…
सिर्फ 8 कारें बिकी
मारुति सुजुकी S-Presso की पिछले महीने (दिसंबर 2024) सिर्फ 8 कारें ही बिकी हैं, जबकि दिसंबर 2023 में कंपनी ने इस कार की 60 यूनिट्स की ही बिक्री की थी। इस बार बिक्री में 86.67% की बड़ी गिरावट दर्ज हुई हैं। सोर्स के मुताबिक बेहद खराब बिक्री के चलते कंपनी S-Presso की बिक्री भारत में बंद कर सकती है।
अगर कंपनी ने ऐसा नहीं किया तो प्रोडक्शन चालू रहेगा और ऐसे में कंपनी को नुकसान भी झेलना पड़ सकता है वैसे मारुति सुजुकी की तरह से अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। इस कार को काफी लंबे समय से अपडेट नहीं किया गया है और साथ ही इसकी कीमत भी ज्यादा है, ऐसे में ग्राहकों ने इस कार से दूरी बनाना शुरू कर दिया है।
Maruti Suzuki S-Presso
इंजन, पावर और स्पेस
मारुति सुजुकी S-Presso में आपको स्पेस ठीक-ठाक मिल जाता है। इसमें 4 लोग आसानी से बैठ सकते हैं। वहीं परफॉरमेंस के लिए कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है जिसमें 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। यह कार CNG में भी उपलब्ध है। पेट्रोल मोड पर यह कार 25 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है CNG पर 33 किलोमीटर का देती है माइलेज देती है।
सिटी ड्राइव के लिए यह अच्छी कार है, जबकि हाईवे पर यह आपको थका देती है। इसकी सीटिंग पोजीशन आपको एसयूवी वाला अहसास कराती हैं। कार में ड्यूल एयर बैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा मिलती है। कार में लगा ये इंजन काफी दमदार है और निराश होने का कोई मौका ही नहीं देता।
यह भी पढ़ें: Top 5 Best-Selling Cars: ये हैं भारत की टॉप 5 छोटी कारें, 3.99 लाख की इस कार की बिक्री 200% बढ़ी
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
22 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
23 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines