देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी कारों की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी करने जा रही है। एक अप्रैल से कंपनी की कार खरीदना महंगा हो जाएगा। इससे पहले इसी साल कंपनी दो बार अपनी कारों की कीमतों में इजाफा कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार फिर कंपनी अपनी कारों की कीमत में 4% तक की बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही है और यह मॉडल पर अलग-अलग होगी। आइये जानते हैं इस बार दाम बढ़ाने के पीछे क्या कारण बताया गया है…
दाम बढ़ाने के पीछे क्या कारण
मारुति सुजुकी इस साल तीसरी बार दाम बढ़ा रही है। कंपनी ने बताया कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और ऑपरेशनल खर्चों के कारण गाड़ियों की कीमत में इजाफा किया जा रहा है। कंपनी ने यह भी कहा कि हम लगातार लागतों को अनुकूलित करने और अपने ग्राहकों पर प्रभाव को कम करने का प्रयास कर रहे हैं।
अभी तक कंपनी की तरफ से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किन मॉडल की कीमत में कितना इजाफा किया जाएगा। लेकिन जल्द ही इस बारे में भी जानकारी इस महीने के अंत तक सामने आ ही जाएगी। भारत में मारुति सुजुकी एंट्री लेवल से लेकर प्रीमियम एमपीवी बाजार में उतार रही है।
इस साल कब–कब बढ़ी कीमतें
मारुति सुजुकी पहले ही दो बार कीमतों में इजाफा कर चुकी है, कंपनी ने इस साल फरवरी और जनवरी में गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इस दौरान अलग-अलग मॉडल की कीमतों में 1,500 रुपये से 32,500 रुपये तक का इजाफा किया गया था। एक बार फिर ग्राहकों की जेब कुछ ज्यादा ही खाली होने वाली है।
मारुति सुजुकी के बाद अन्य कार कंपनियां भी कारों की कीमत में इजाफा कर सकती हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल में हुंडई मोटर इंडिया, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया और MG की कारों में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: नई कार खरीदने वालों की मौज! इस महीने मिल रहा है 1.89 लाख तक का डिस्काउंट
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines