नई कार खरीदने वालों की मौज! इस महीने मिल रहा है 1.89 लाख तक का डिस्काउंट

कार कंपनियां अपने पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। डीलरशिप पर अभी भी पुराना स्टॉक बचा हुआ है। अगर आप इस महीने एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको काफी फायदा हो सकता है।

CAR DISCOUNT

मार्च महीने में अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे है यह मौका आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। कार कंपनियां अपने पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। डीलरशिप पर अभी भी पुराना स्टॉक बचा हुआ है जिसे हर हाल में 31 मार्च तक क्लियर करना जरूरी है।

Citroen Aircross

सिट्रोन एयरक्रॉस पर इस महीने 1.75 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। लेकिन यह डिस्काउंट पुराने स्टॉक पर उपलब्ध है। एयरक्रॉस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये से 14.55 लाख रुपये के बीच है।

इंजन की बात करें तो इस एसयूवी पर 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। इस गाड़ी में काफी अच्छा स्पेस मिल जाता है। इसके बूट में भी कफी अच्छी जगह मिल जाती है।

Citroen

Kia Carens

अगर आप इस महीने किआ कारेंस खरीदते हैं तो आप इस महीने काफ़ी बड़ा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस गाड़ी के MY2024 मॉडल्स पर आप बड़ी बचत का फायदा उठा सकते हैं। कैरेन्स के पिछले साल वाले वेरिएंट पर 1.60 रुपये लाख तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

वहीं, इसके डीजल वेरिएंट पर एक लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। जबकि इसके पेट्रोल वेरिएंट पर 96,000 रुपये तक का ऑफर मिल सकता है। किआ कैरेन्स के MY2025 मॉडल्स पर भी अच्छे डिस्काउंट दिए जा रहे हैं।

Kia Seltos

मार्च महीने में किआ Seltos पर भी काफी अच्छी डील दी जा रही है।सेल्टॉस के MY2024 मॉडल पर जबरदस्त ऑफर उपलब्ध दिया जा रहा है। सेल्टॉस के 2024 मॉडल के 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर 1.89 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, इसके 1.5 लीटर डीजल वेरिएंट पर 1.84 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा  है।

इस एसयूवी के 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट पर 96,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। वहीं, अगर आप MY2025 मॉडल लेना चाहते हैं, तो 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर 55,000 रुपये और 1.5 लीटर पेट्रोल वेरिएंट पर 52,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

Kia Sonet

किआ सॉनेट एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है और इस महीने इस गाड़ी पर भी बड़ी बचत आप कर सकते हैं। सॉनेट के MY2024 मॉडल्स पर 1.64 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है। वहीं, टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर 1.42 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा पेट्रोल वेरिएंट पर 83,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

सॉनेट के MY2025 मॉडल में डीजल वेरिएंट पर 51,000 रुपये तक का और टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा  है। नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट्स पर 44,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ