Maruti ने दिया ग्राहकों को झटका! अप्रैल से फिर महंगी होंगी कारें

मारुति सुजुकी इस साल तीसरी बार दाम बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने बताया कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और ऑपरेशनल खर्चों के कारण गाड़ियों की कीमत में इजाफा किया जा रहा है।

maruti price hike

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी कारों की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी करने जा रही है। एक अप्रैल से कंपनी की कार खरीदना महंगा हो जाएगा। इससे पहले इसी साल कंपनी दो बार अपनी कारों की कीमतों में इजाफा कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार फिर कंपनी अपनी कारों की कीमत में 4% तक की बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही है और यह मॉडल पर अलग-अलग होगी। आइये जानते हैं इस बार दाम बढ़ाने के पीछे क्या कारण बताया गया है…

दाम बढ़ाने के पीछे क्या कारण

मारुति सुजुकी इस साल तीसरी बार दाम बढ़ा रही है। कंपनी ने बताया कि  कच्चे माल की बढ़ती लागत और ऑपरेशनल खर्चों के कारण गाड़ियों की कीमत में इजाफा किया जा रहा है। कंपनी ने यह भी कहा कि हम लगातार लागतों को अनुकूलित करने और अपने ग्राहकों पर प्रभाव को कम करने का प्रयास कर रहे हैं।

अभी तक कंपनी की तरफ से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किन मॉडल की कीमत में कितना इजाफा किया जाएगा। लेकिन जल्द ही इस बारे में भी जानकारी इस महीने के अंत तक सामने आ ही जाएगी। भारत में मारुति सुजुकी एंट्री लेवल से लेकर प्रीमियम एमपीवी बाजार में उतार रही है।

इस साल कब–कब बढ़ी कीमतें

मारुति सुजुकी पहले ही दो बार कीमतों में इजाफा कर चुकी है, कंपनी ने इस साल फरवरी और जनवरी में गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इस दौरान अलग-अलग मॉडल की कीमतों में 1,500 रुपये से 32,500 रुपये तक का इजाफा किया गया था। एक बार फिर ग्राहकों की जेब कुछ ज्यादा ही खाली होने वाली है।

मारुति सुजुकी के बाद अन्य कार कंपनियां भी कारों की कीमत में इजाफा कर सकती हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल में हुंडई मोटर इंडिया, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया और MG की कारों में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ