टेस्ट ड्राइव के दौरान हुआ हादसा, कार लेने गए थे, बिना कुछ खरीदे देने पड़ गए 1.40 लाख रुपये, जानें पूरा मामला
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक तस्वीर
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: अगली बार शोरुम पर किसी कार की टेस्ट ड्राइव लेते हुए दो बार सोच लीजिएगा। उत्तर प्रदेश में मारुति सुजुकी के एक शोरुम में टेस्ट ड्राइव के दौरान सड़क हादसा हो गया। एक शख्स यहां कार लेने पहुंचा था। लेकिन बिना कुछ खरीदे ही उसे कार में हुए नुकसान के 1.40 लाख रुपये देने पड़ गए।
और पढ़िए – अरे यह क्या हुआ? TVS Apache या iQube नहीं, कंपनी के इस टू व्हीलर की मार्केट में हाई डिमांड
जब लोग कार लेने डीलरशिप पर जाते हैं तो वहां लोग मजे से टेस्ट ड्राइव करते हैं। कार खरीदें या नहीं लोग अलग-अलग शोरुम पर टेस्ट ड्राइव करने जाते हैं। टेस्ट ड्राइव से पहले शोरुम कर्मचारी कुछ कागजों पर आपसे शपथपत्र लेते हुए साइन करवाते हैं। अगली बार इन दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ लीजिएगा। इसमें यह लिखा होता है कि चलाने के दौरान कोई हादसा हुआ तो उसका हर्जाना आप देंगे।
उत्तर प्रदेश में मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा लेने गए शख्स से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके बाद डीलरशिप ने उनसे 1.40 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। बताया जा रहा है कि कार सड़क पर एक ट्रक से टकरा गई थी। शोरुम कर्मचारियों का आरोप था कि चालक लापरवाही से कार चला रहा था। कार के अगले हिस्से में काफी नुकसान हुआ है। बता दें ग्रैंड विटारा शुरूआती कीमत 10.45 लाख रुपये एक्स शेरुम में बाजार में उपलब्ध है। यह हाइब्रिड कार में जिसमें 1.5 लीटर माइल्ड पेट्रोल मिलता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: