1 अप्रैल से बंद होने जा रहीं यह 5 कारें, देख लें कहीं आपकी कार का नाम तो लिस्ट में नहीं

bs6 cars in india, bs 6 norms, Maruti Suzuki Alto 800, Honda WRV, Honda Jazz, Honda City 4th gen, Nissan Kicks.

प्रतीकात्मक तस्वीर

BS6 Norms: देश में 1 अप्रैल, 2023 से BS6 नॉर्म्स का फेज 2 लागू होने वाला है। ऐसे में बाजार में उसी कार की बिक्री हो सकेगी जो इन नियमों का पालन करेगी। जिन कार कंपनियों ने अपनी कारों का इंजन नए नियमों के अनुसार अपडेट नहीं किया है उसे बेचने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन

इन कारों को आगे कंटिन्यू करने के मूड में नहीं 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसी कारें जिनका इंजन नए नियमों के अनुसार अपडेट नहीं किया गया है वह हैं Maruti Suzuki Alto 800, Honda WRV, Honda Jazz, Honda City 4th gen और Nissan Kicks. यही वजह है कि कंपनियां अपनी इन कारों के स्टॉक खत्म कर रही हैं। कंपनियां भी अपनी इन कारों को आगे कंटिन्यू करने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़िए – 1 अप्रैल से महंगी होंगी Maruti की कारें, जानें क्या है वजह और कितनी बढ़ेगी कीमत

कंपनी ने Nissan Kicks की बुकिंग को बंद दी है।

मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 कंपनी की काफी लोकप्रिय हैचबैक कार है। अब कंपनी की Maruti Suzuki S-Presso ने इसकी जगह ले ली है। यह कार शुरूआती कीमत 4.25 से 6.10 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। इसी तरह Honda WRV सब-कॉम्पैक्ट SUV है। जल्द ही कंपनी इस सेगमेंट में Bs 6 इंजन के साथ नई एसयूवी लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा कंपनी ने Nissan Kicks की बुकिंग को बंद दी है।

और पढ़िए – धाकड़ लुक्स और तगड़े फीचर्स, नए कलेवर में सबको चित कर देगी Tata Sumo, जानें कीमत

1 अप्रैल 2023 से यह नए नियम होंगे लागू

1 अप्रैल 2023 से नया एमिशन नॉर्म्स लागू होने जा रहा है। इससे तहत बीएस 6 स्टेज 2 के नियमों को पूरा नहीं करने वाली गाड़ियों की सेल्स को बंद कर दिया जाएगा। नए नियमों के तहत ऐसे इंजन को लगाया जा रहा है जो फ्यूल एफिशिएंट होगा और जिससे CO2 उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी। नए नियम लागू होने के बाद कारों की कीमत 50 हजार रुपये तक बढ़ जाएगी। मारुति, टाटा समेत कई कंपनियां पहले ही अपनी bs4 कारों को बंद करने और कारों की कीमतों में बढ़ोत्तरी का ऐलान कर चुकी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ