हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Maruti Suzuki Dzire Tour S Recalled: मारुति की गाड़ियों में आई बड़ी खराबी, कंपनी ने इतनी यूनिट्स को वापिस बुलाया

विज्ञापन
Maruti Suzuki Dzire Tour S

Maruti Suzuki Dzire Tour S Recalled: मारुति-सुजुकी की कई कारें भरतीय बाजार मे धूम मचा रहीं हैं। इस कंपनी की कई कारें तो भारत से विदेशो में निर्यात भी होती हैं। इस बीच कंपनी ने अपनी लोकप्रिय सेडान डिज़ायर (Dzire) के एस वेरिएंट (S Variant) को रीकॉल किया हैं।

आपको बता दें कंपनी ने मारुति सुजुकी डिज़ायर टूर एस की कई यूनिट्स को रीकॉल किया हैं। इस कार का ज्यादातर इस्तेमाल टैक्सी के अलावा ओला और उबर जैसी ऑनलाइन कैब सर्विस प्रदाता कंपनियां करती हैं। जानकारी के मुताबिक कार को एयरबैग मे खराबी की वजह से रीकॉल किया गया है।

अभी पढ़ें – TVS Hydrogen Scooter: पेट्रोल की नो टेंशन! जल्द सड़कों पर दौड़ेगा TVS का हाइड्रोजन से चलने वाला स्कूटर, जानें

बताय जा रहा है की कंपनी अब इन कारों में बिल्कुल नए एयरबैग इंस्टॉल कर के लौटाएगी। इन कारों का
निर्माण कंपनी द्वारा इस महीने के शरुआती दिनों में किया था। अब कंपनी देशभर से डिज़ायर टूर एस की 116
यूनिट्स को रीकॉल करेगी। हालांकि एक्सपोर्ट की गई कारों को लेकर ऐसी कोई सूचना अभी तक उपलब्ध नहीं है।

इस संबंध में कंपनी का बयान है कि एयरबैग के नहीं खुलने या देर से खुलने पर ड्राइवर या पैसेंजर को गंभीर नुकसान भुगतने पड़ सकते हैं।

कंपनी खुद करेगी संपर्क

मारुति सुजुकी (Maruti Dzire Tour S Recalled) व्यक्तिगत रूप से संबंधित कार मालिकों से संपर्क करेगी और उन्हें दोषपूर्ण एयरबैग्स के बारे में सूचित करेगी। साथ ही कंपनी द्वारा संबंधित ग्राहकों को एयरबैग बदलने की प्रक्रिया के बारे में भी सूचित किया जाएगा।

अभी पढ़ें – Bajaj CT 125X: खुशखबरी, बजाज की CT 125X बाइक लॉन्च, कीमत इतनी कम कि हैरान रह जाएंगे आप

मारुति सुजुकी डिज़ायर एस टूर

मारुति सुजुकी डिज़ायर एस टूर की कीमत 6.05 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि कार के टॉप वेरिएंट की कीमत 7 लाख रुपये तक जाती है। ये दोनों ही एक्स-शोरूम कीमत हैं। इस कार के कुल तीन वेरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें