Maruti Ciaz: एक समय था जब सेडान कर मतलब Honda City… उसके बाद Hyundai Verna की भी एंट्री हई जिसकी वजह से City की बिक्री पर असर पड़ा… लेकिन शायद इन दोनों कारों को पता ही नहीं चला कि कब Maruti Ciaz आई और इन दोनों कारों को आंधी की तरह उड़ा कर ले गई। Ciaz आते ही इन दोनों कारों पर भारी पड़ी। लेकिन कुछ साल बाद जब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की एंट्री हुई तब सेडान कारों की बिक्री पर काफी असर पड़ा। बाजार में ये तीनों कारें आज भी बिक रही हैं लेकिन स्लो मोशन में…. अब जमाना एसयूवी है।
कभी सेगमेंट पर राज करने वाली सेडान कार ‘Ciaz’ की बिक्री काफी तेजी से गिर रही है, कंपनी इस कार बेचने की पूरी कोशिश कर रही है लेकिन सफल नहीं हो पा रही है। हालात ये हैं कि इस समय सियाज मारुति की सबसे कम बिकने वाली कार रह गई है। पिछले महीने Ciaz की कुल 659 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने इसकी 695 यूनिट्स की बिक्री की थी वही इस साल अप्रैल से लेकर अक्टूबर महीने में कंपनी ciaz की कुल 4800 यूनिट्स की बिक्री कर चुकी है जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 8136 यूनिट्स की बिक्री का था। Ciaz की कीमत 9.40 लाख रुपये से शुरू होती है।
मारुति सुजुकी की सियाज़ की बिक्री लगातार इसलिए गिर रही है क्योंकि अब ज़माना एसयूवी का है। भारत में एंट्री लेवल, कॉम्पैक्ट एसयूवी और एसयूवी की तेजी से बिक्री बढ़ रही है। अब जिस कीमत में सेडान कारें आती है। उस कीमत में आपको कॉम्पैक्ट एसयूवी आने लगी हैं। एसयूवी ड्राइव का मज़ा अलग ही है।
Maruti Suzuki Ciaz के फीचर्स
इंजन की बात करें तो सियाज़ में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 104.6 PS की पावर और 138 NM का टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो Ciaz डुअल–टोन वेरिएंट 20.65 kmpl (MT) और 20.04 kmpl (AT) की माइलेज देती है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4,490 मिमी, चौड़ाई 1,730 मिमी और ऊंचाई 1,480 मिमी है। 2023 Ciaz का व्हीलबेस 2,650mm है।
Ciaz में तीन डुअल–टोन कलर ऑप्शन ब्लैक रूफ के साथ पर्ल मैटेलिक ओपुलेंट रेड, ब्लैक रूफ के साथ पर्ल मैटेलिक ग्रैंड्योर ग्रे और ब्लैक रूफ के साथ डिग्निटी ब्राउन मिलता है। सेफ्टी फीचर्स की करें तो इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम(ESP) और हिल होल्ड असिस्ट स्टैंडर्ड, डुअल एयरबैग स्टैंडर्ड, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और रियर पार्किंग सेंसर भी मिलता है।
क्यों खरीदें सेडान कार
सेडान कार की सबसे बड़ी खूबी इसमें मिलना वाला आराम है। जबकि हैचबैक या SUV में भी आपको ऐसा आराम नही। पीछे बैठने वालों के लिए सेडान से बेहतर कार अभी तक बाजार में मौजूद नहीं है। अगर आप कार से लम्बी दूरी तय करते हैं और चाहते हैं की आपका सफ़र आराम दायक हो तो आप मारुति सियाज कार चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 3 लाख से कम से खरीदें Maruti Swift से लेकर WagonR, लोन और EMI की मिलेगी सुविधा
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 hr agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
4 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
6 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
8 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines