यहां 3 लाख से कम में Swift और WagonR खरीदने का मौका! सस्ती कार का सपना होगा पूरा
Best used car: सेकंड हैंड कार बाजार में मारुति सुजुकी की डिमांड खूब है। यहां हम आपके लिए कुछ पैसा वसूल गाड़ियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Used cars under 3 Lakh: इस समय सेकंड हैंड(Used Car) कारों की डिमांड खूब है। लोकल कार बाजार की तुलना में अब कुछ ऐसी वेबसाइट आ गई हैं जहां आपको पुरानी कारें किफायती दाम और बढ़िया कंडीशन में मिल जायेंगी। इस समय बाजार में Spinny एक ऐसा ब्रांड है जहां पर आपको used कार्स आसानी से मिल जाती हैं। इतना ही नहीं यहां आपको EMI और लोन की भी सुविधा मिलती है। सेकंड हैंड कार बाजार में मारुति सुजुकी की डिमांड खूब है। यहां हम आपके लिए कुछ पैसा वसूल गाड़ियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Spinny पर आपको सेकंड हैंड मारुति सुजुकी Alto K10 VXI मिल जाएगी, जोकि ग्रे कलर में है। यह कार कुल 41,000 किलोमीटर तक चली है। इस कार पर आपको लोन और EMI का भी फायदा मिलेगा। 5,315 रुपये से इसकी EMI शुरू होती है। कार की रियल तस्वीरें वेबसाइट पर आपको मिल जाएंगी। इस कार में ऑडियो सिस्टम आपको मिले जाएगा। इसमें 1.0L का पेट्रोल इंज लगा है और यह 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इस कार की ज्यादा जानकारी के लिए Spinny से संपर्क करें।
Spinny पर आपको एक 2012 मॉडल की मारुति स्विफ्ट मिल जाएगी। यह कार सफ़ेद कलर कलर में आपको मिलेगी। तस्वीरों में कार साफ सुथरी है। यह पेट्रोल मैन्युअल मॉडल है इस कार की कीमत 2.94 लाख रुपये है इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है। स्विफ्ट ये वाला मॉडल अच्छा है और इसको ड्राइव करने में भी आपको मजा आने वाला है। इस कार की ज्यादा जानकारी के लिए Spinny से संपर्क करें।
Spinny पर 2014 मॉडल की वैगन-आर (WagonR) उपलब्ध है और इसकी कीमत 2.99 लाख रुपये है यह 1st Owner यह कार कुल 30,000 किलोमीटर तक चली है। इसका Insurance 2025 तक लागू रहगा यह कार साफ सुथरी है। स्पेस की इस कार में कोई कमी नही है। इस कार की ज्यादा जानकारी के लिए Spinny से संपर्क करें।

गाड़ी को स्टार्ट करके करें और अगर कार का टेम्प्रेचर नॉर्मल है तो आगे बढ़ें। इसके अलावा सभी पेपर्स ठीक प्रकार से देख लें। गाड़ी की RC, रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस पेपर्स को ठीक से चेक करें। गाड़ी के स्टीयरिंग व्हील को भी ध्यान से चेक करें, अगर इसमें वाइब्रेशन की शिकायत या एक तरफ ज्यादा भागनने लगे तो समझ जाना कि गाड़ी ठीक नहीं है। ऐसी डील न करें।
गाड़ी के साइलेंसर के निकलने वाले धुंए के रंग पर ध्यान दें। यदि धुंए का रंग नीला, काला है तो यह इस बात का संकेत है कि इंजन में कोई खराबी है। इसके अलावा इंजन में ऑयल लीकेज की समस्या भी हो सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: