नई दिल्ली: बाजार सीएनजी और इलेक्ट्रीक कोरों का है। लोग बढ़ते तेल के दामों से परेशान हैं। भारत की ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति ने बाजार में एक नई सीएनजी कार लॉन्च कर दी है। Maruti Suzuki ने अपनी माइक्रो एसयूवी एस-प्रेसो का नया सीएनजी वर्जन Maruti S-Presso S CNG लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने दावा किया है कि यह कार सीएनजी पर 32.73 किलोमीटर प्रति किलो माइलेज देगी।
अभी पढ़ें – ये दो कारें बनीं भारत की सबसे सुरक्षित कॉम्पैक्ट SUV, ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में हासिल किए 5 स्टार
दमदार है इसका इंजन?
मारुति एस-प्रेसो एस सीएनजी में 1.0 लीटर डुअल हेट, डुअल वीवीटी नेक्स्ट जेनरेशन सीरीज इंजन लगा है। इसका इंजन 5,300 RPM पर 41.7 kW की पीक पावर और CNG मोड में 3,400 RPM पर 82.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। एस-प्रेसो एस-सीएनजी 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 5-स्पीड एएमटी के साथ उपलब्ध है। यह मैनुअल ट्रांसमिशन पर चलता है।
फीचर्स से लैस
मारुति एस-प्रेसो एस-सीएनजी कई हाई-एंड फीचर्स से लैस है जैसे कि एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले से जुड़ा सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो, कीलेस एंट्री, फ्रंट सीट पर डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम आदि जैसे अन्य फीचर हैं।
अभी पढ़ें – सिंगल चार्ज में 115 किमी चलेगी, दिवाली पर धमाका करने आई Decathlon की इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत
कितनी हैं कीमत?
सीएनजी उपकरण एस-प्रेसो एलएक्सआई एस-सीएनजी और वीएक्सआई एस-सीएनजी वेरिएंट में उपलब्ध है। कीमत की बात करें तो LXi S-CNG वैरिएंट की कीमत ₹5.9 लाख (एक्स-शोरूम) और VXi S-CNG वेरिएंट की कीमत ₹6.10 लाख (एक्स-शोरूम) है।
बता दें कि वर्तमान में मारुति सुजुकी के पास सीएनजी से चलने वाले वाहनों की सबसे बड़ी लाइनअप है। एस-प्रेसो के साथ मारुति लाइनअप में दस सीएनजी वाहन हैं।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines