बस कुछ दिन और इंतजार, 7 जून को Maruti Jimny की कीमत का होगा खुलासा, देगी 16.94 kmpl की माइलेज

maruti jimny, maruti cars, cars under 10 lakhs

फाइल फोटो

Maruti Jimny: मारुति सुजुकी 7 जून 2023 को अपनी मोस्ट अवेटेड 5 डोर एसयूवी कार Maruti Jimny की कीमत का खुलासा कर सकती है। कंपनी ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। ध्यान देने वाली बात यह है कि अब तक इसके 30000 से ज्यादा यूनिट की बुकिंग हो चुकी है।

विज्ञापन

खराब रास्तों में मिलेगी हाई परफॉमेंस 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस धांसू कार लगभग 16.94 kmpl तक की माइलेज मिलने का अनुमान है। इसमें कंपनी ने ऑलग्रिप प्रो 4WD सिस्टम और 2WD-हाई, 4WD-हाई और 4WD-लो जैसे राइडिंग मोड दिए हैं। जिससे यह खराब रास्तों में हाई परफॉमेंस देगी।

विज्ञापन

5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

हाल ही में कंपनी ने सेल्स के लिए जिम्नी की पहली यूनिट प्लांट से बाहर निकाली थी। कंपनी ने अपने गुरुग्राम प्लांट में जिम्नी का प्रोडक्शन शुरू किया है। Jimny में K-सीरीज 1.5-लीटर इंजन मिलेगा। कार में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा।

हिल डिसेंट कंट्रोल और रियर-व्यू कैमरा

यह धाकड़ कार 6,000 RPM पर 101 BHP की पावर देगी। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट के साथ ESP, हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर-व्यू कैमरा जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा कार में EBD, ABS, 15-इंच स्टील व्हील्स, गनमैटल ग्रे ग्रिल विड क्रोम प्लेटिंग, हैलोजन हेडलैम्प दिए गए हैं।

विज्ञापन

7 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन 

कार में 7-इंच स्मार्टप्ले प्रो टचस्क्रीन इन्फोटनेमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले, 4 स्पीकर्स मल्टी-इन्फो डिस्प्ले, टिल्ट-एडजेस्टेबल स्टीयरिंग व्हील और रियर वाश एंड वाइपर जैसे फीचर्स हैं। मारुति सुजुकी जिम्नी में फॉग लैंप, एलईडी हेडलैंप, हेडलैंप वाशर, ऑटो हेडलैंप, अलॉय व्हील और बॉडी कलर्ड डोर हैंडल के साथ ही 7 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन मिलते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ