नई दिल्ली: साल का आखिरी महीना चल रहा है। इस महीने में कार कंपनियां ग्राहकों को लूभाने के लिए भारी छूट दे रही है। लीडिंग कार मेकर कंपनी मारुति सुजुकी ने भी अपनी कई कारों पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। दिसंबर 2022 में कंपनी हाल ही में लॉन्च हुई कार ऑल्टो (Alto K10), वैगर आर (Wagon R), सिलेरियो (Celerio), डिजायर (Dzire) और स्विफ्ट (Swift) पर भारी छूट की पेशकश कर रही है।
मारुति सुजुकी Alto K10
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 मॉडल की कार पर डिस्काउंट दे रही है। मारुति सुजुकी अपने ऑल्टो K10 के मैनुअल वैरिएंट पर 52,000 रुपये की छूट दे रही है। इसी मॉडल के कार के एएमटी ट्रिम्स पर 22,000 रुपये की छूट मिल रही है। ऑल्टो K10 CNG पर कंपनी 45,000 रुपये डिस्काउंट दे रही है।
और पढ़िए – KTM 790 Adventure से उठा पर्दा, मार्केट में इस बाइक की लेगी जगह, यहां जानें इसकी पूरी डिटेल
मारुति सुजुकी सिलेरियो (Celerio)
साल के आखिरी महीने में मारुति सुजुकी के सिलेरियो CNG की खरीद पर भारी बचत करने का मौका है। कंपनी दिसंबर 2022 में अपनी इस कार 45,000 रुपये की छूट दे रही है। पेट्रोल इंजन से चलने वाली मारुति सुजुकी सिलेरियो के मैनुअल वैरिएंट पर 36,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। सिलेरियो मॉडल के AMT ट्रिम वर्जन के खरीद पर कंपनी इस महीने में 21,000 रुपये का छूट दे रही है।
मारुति सुजुकी वैगन आर (Wagon R)
मारुति अपनी सबसे डिमांड वाली कार पर भी छूट दे रही है। इस महीने में वैगन आर के मैनुअल वैरिएंट की खरीद पर 42,000 की छूट है। दिसंबर 2022 में इस मॉडल की कार के AMT वर्जन पर 22,000 का डिस्काउंट मिल रहा है। CNG वर्जन की खरीदारी पर इस महीने में ग्राहकों को 22,000 हजार रुपये की छूट दे रही है।
और पढ़िए – Tata की कारों पर बंपर डिस्काउंट, Safari, Tiago, Tigor और Harrier को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका
मारुति सुजुकी स्विफ्ट और डिजायर (Dzire)
कंपनी के सबसे पसंदीदा कारों में एक स्विफ्ट पर इस महीने 32,000 रुपये की छूट मिल रही है। मारुति सुजुकी ने दिसंबर 2022 में AMT समेत स्विफ्ट के सभी वैरिएंट पर ये डिस्काउंट दी है। सीएनजी की कारों पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। सीएनजी रेंज में Maruti Suzuki Swift CNG कार की खरीद पर ग्राहकों को कंपनी साल के आखिरी महीने में 15,000 रुपये की छूट दे रही है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines