KTM 790 Adventure से उठा पर्दा, मार्केट में इस बाइक की लेगी जगह, यहां जानें इसकी पूरी डिटेल

ktm 790 adventure प्रतीकात्मक फोटो

ktm 790 adventure प्रतीकात्मक फोटो

KTM 790 Adventure: KTM ने अपनी नई KTM 790 से पर्दा उठा दिया है। खास बात यह है कि कंपनी द्वारा अपनी 790 Duke बंद करने के बाद यइ बाइक इस सेगमेंट में सबसे धमाकेदार एंट्री है। इसकी कीमत (ktm 790 adventure price in india) और इसे इंडिया में कब लॉन्च किया जाएगा फिलहाल कंपनी ने तो इसक खुलासा नहीं किया है। लेकिन अपने नए स्टाइल और फीचर्स के साथ यह बाइक आते ही युवा दिलों की धड़कन बन गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

यह नए फीचर्स

KTM 790 Adventure के बॉडीवर्क को बड़ी फेयरिंग्स के साथ अपडेट किया गया है। साथ ही राइडर को हवा और बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए विंडस्क्रीन को भी बड़ा बनाया गया है। इसकी सभी लाइटिंग एलईडी है और इंस्ट्रमेंट क्लस्टर के लिए 5 इंच की टीएफटी ब्राइट स्क्रीन है। बाइक को एंबियंट लाइट सेंसर के साथ दिया जाएगा। मार्केट में यह बाइक 2023 में उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

नया Menu सिस्टम 

KTM 790 में यूजर इंटरफेस को एक नए मेनू सिस्टम और इन्फोग्राफिक्स के साथ फिर से डिज़ाइन किया गया है। जिससे यूजर इंटरफेस को तेजी से नेविगेट करने में मदद मिलेगी। इसमें KTMConnect एप्लिकेशन भी है जो बारी-बारी से नेविगेशन और अन्य जानकारी प्रदान करेगा। इसके टायर अब पहले से बेहतर पिरेली के होंगे। अभी तक इसमें बड़े ट्रेड ब्लॉक वाले स्कॉर्पियन एसटीआर टायर दिए जाते थे।

इंजन में बदलाव

कंपनी का दावा है कि नई 2023 KTM 790 एडवेंचर को वैश्विक स्तर पर पेश किया गया है। इसके इंजन में भी कई बदलाव किए गए हैं। इसे नए रंगों के साथ देने की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक इसे अब चीन में CFMoto के साथ बनाया जाएगा, KTM का पार्टनर है। इस प्रक्रिया की देखरेख केटीएम के कर्मचारी करेंगे जिन्हें चीन संयंत्र में तैनात किया जाएगा। 2023 केटीएम 790 एडवेंचर में बॉडीवर्क में बदलाव, नए फीचर्स और संशोधित पावर आउटपुट के साथ मार्केट में धमाल मचाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ