Maruti eVX: सीएनजी के बाद अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों का चलन है। इस सेगमेंट में बड़ी कार निर्माता कंपनी में से एक मारुति सुजुकी बड़ा धमाका करने वाली है। यह कार Hyundai Kona Electric और MG ZS EV जैसे धाकड़ गाड़ियों से मुकाबला करेगी। हम बात कर रहे हैं Maruti eVX की।
पहले यहां होगी लॉन्च
Maruti eVX एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार लगभग 550 km तक चलेगी। इस कार में 60 kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है। यह कार 4,300 mm लंबी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले यह कार ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगी। इसके बाद इसे भारत समेत अन्य देशों में लॉन्च किया जा सकता है।
Maruti eVX electric car know price
Maruti eVX की उंचाई 1600 mm
हाल ही में पोलैंड के क्राकोव में कार का कैमोफ्लेज देखा गया था। फिलहाल यह कार टेस्टिंग स्टेज पर है। कंपनी ने इसके लॉन्च और डिलीवरी डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। Maruti eVX की उंचाई 1600 mm है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह 4 व्हील ड्राइव होगी। जिससे खराब रास्तों में इससे हाई पावर मिलेगी।
ये भी पढ़ें-Maruti की यह 4 गाड़ियां, 8 लाख से कम कीमत और 35 की माइलेज, जानें फुल डिटेल
Maruti eVX की चौड़ाई 1800 mm है
Maruti eVX की चौड़ाई 1800 mm है। कार में LED डीआरएल और लाइट मिलेगी। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग और एबीएस जैसे एडवांस फीचर्स होंगे। इसके अलावा कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर, पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, बड़े अलॉय व्हील ऑफर किए जाएंगे।
Maruti eVX electric car know price
कई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च
यह कंपनी की कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक SUV कार है। कंपनी का इंडिया में आगामी कुछ सालों के भीतर कई इलेक्ट्रिक कार लाने की योजना है। बताया जा रहा है कि Maruti eVX eVX की शुरुआती कीमत 25 लाख रुपये एक्स शोरूम होगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
ये भी पढ़ें-Maruti की यह शानदार SUV, 25 की माइलेज और 9 लाख से कम कीमत
Maruti eVX में हाई टॉर्क और दो एक्सल
Maruti eVX में हाई टॉर्क और दो एक्सल मिलेंगे। इसमें फ्रंट और रियर में आरामदायक सस्पेंशन दिए गए हैं। इसमें यूएसबी चार्जर, फ्लेयर्ड व्हील आर्च जैसे फीचर्स मिलेंगे। अनुमान है कि यह कार ग्लोबल मार्केट में साल 2024 और भारत में 2025 तक पेश की जा सकती है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
11 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines