Maruti की इस 7 seater suv में महज 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग, गुरुग्राम में हुआ सड़क हादसा तो उड़ गए परखच्चे

कार का साल 2019 में Global NCAP क्रैश टेस्ट हुआ था। टेस्ट में कार को adult सेफ्टी में कुल 17 में केवल 9.25 पॉइंट मिले थे। कार में थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट और सेंट्रल लॉकिंग का फीचर मिलता है।

Maruti Ertiga crash test

Maruti Ertiga crash test

Maruti Ertiga 7 seater suv Car 3 Star safety rating: लोग अपनी फैमिली के लिए आरामदायक और Safe कार चाहते हैं। सोमवार को गुरुग्राम में Maruti Ertiga कार और कैंटर के बीच जोरदार भिड़त हुई, जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद से Maruti Ertiga कार कितनी सुरक्षित है, इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं?

विज्ञापन

गुरुग्राम हादसे के बाद Maruti Ertiga की ये हालत हुई

विज्ञापन

Maruti Ertiga की क्रैश टेस्ट रिपोर्ट

यहां बता दें कि Maruti Ertiga को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 3 स्टार रेटिंग मिली हुई है। यह कार शुरुआती कीत 10.43 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलती है। कार में 1462cc का दमदार इंजन मिलता है, जो पेट्रोल पर 20.3 kmpl और सीएनजी पर 26.11 km/kg की माइलेज देता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस 5 DOOR MPV का साल 2019 में क्रैश टेस्ट हुआ था। इस कार को 64 kmph की स्पीड में टेस्ट किया गया था। टेस्ट रिपोर्ट के अनुसार Ertiga को adult सेफ्टी में कुल 17 में केवल 9.25 पॉइंट मिले थे, वहीं, चाइल्ड सेफ्टी में कुल 49 में से 25.16 पॉइंट मिले थे।

विज्ञापन

Maruti Ertiga में आते हैं ये फीचर्स

कार के टॉप मॉडल में  एयरबैग दिए गए हैं, ये बैग ड्राइवर, फ्रंट पैसेंजर, ड्राइवर साइड, फ्रंट पैसेंजर साइड पर आते हैं। कार में सीट बेल्ट वार्निंग का फीचर मिलता है, बेल्ट हादसे में गंभीर चोट से बचाती है। कार में चाइल्ड लॉक आता है, इसके अलावा कार की रियर सीट पर चाइल्ड सीट के लिए एंकर पॉइंट भी दिया गया है। यह कार ओवरस्पीड वार्निंग, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आती है। इसमें एंटी थेफ्ट इंजन मिडिल रियर थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट और सेंट्रल लॉकिंग का फीचर दिया गया है।

Maruti Ertiga

Maruti Ertiga

विज्ञापन

 

Maruti Ertiga में ऑटो हेडलैंप दिए गए हैं

Maruti Ertiga 7 seater suv Car है, जिसमें 7 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। यह कार 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आती है। कार में रियर सीट की छत पर AC वेंट का ऑप्शन मिलता है। इसमें पेट्रोल और सीएनजी दोनों इंजन आते हैं, ये कार छह वेरिएंट में आती है। इस कार में प्रोजेक्टर के साथ ऑटो हेडलैंप दिया गया है। कार में कूल्ड कैन होल्डर और क्रूज कंट्रोल का फीचर आता है।

विज्ञापन

 

Maruti Ertiga में  आते हैं ये फीचर्स

  • कार में क्रोम ग्रिल और टू-टोन अलॉय व्हील मिलते हैं।
  • इस कार के टेलगेट पर क्रोम इंसर्ट दिया है, जो इसे डैशिंग लुक्स देता है।
  • कार के डैशबोर्ड को मेटैलिक टीकवुड फिनिश दी गई है।
  • इसमें डुअल-टोन सीट फैब्रिक मिलता है।
  • कार में रूफ-माउंटेड AC वेंट और फ्रंट से बॉक्सी लुक मिलता है।

ये भी पढ़ें: Tata की 7 Seater Car, 16 की माइलेज और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, Toyota Innova को देती है टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ