500km की रेंज के साथ मारुति और महिंद्रा ला रही हैं दो नई इलेक्ट्रिक कारें, इतनी होगी कीमत

इस साल ऑटो एक्सपो में भी कई नए इलेक्ट्रिक वाहनों से पर्दा उठा है। कार बाजार के लिए यह साल काफी अहम होने वाला है। मारुति सुजुकी और महिंद्रा की दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी जल्द ही लॉन्च होने जा रही हैं।

E Vitara cabin
विज्ञापन

भारत में इस साल कई नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होने जा रही हैं। अब आने वाला समय अब इलेक्ट्रिक कारों का होगा, सरकार भी EVs पर जोर दे रही है। देश में धीरे-धीरे पेट्रोल, डीजल और CNG वाहनों की संख्या कम होगी। नितिन गडकरी ने कहा कि अगले 6 महीने में इलेक्ट्रिक कारों की कीमत पेट्रोल कार जितनी होगी। इस साल ऑटो एक्सपो में भी कई नए इलेक्ट्रिक वाहनों से पर्दा उठा है। कार बाजार के लिए यह साल काफी अहम होने वाला है। मारुति सुजुकी और महिंद्रा की दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी जल्द ही लॉन्च होने जा रही हैं।

Advertisment

Maruti Suzuki e Vitara

मारुति सुजुकी भी भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार e Vitara को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 29 मार्च को इस गाड़ी की कीमत का खुलासा हो सकता है। इस साल ऑटो एक्सपो 2025 में मारुति ने e vitara को पेश किया था। इसकी अनुमानित कीमत 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

कुछ डीलरशिप तो इसकी बुकिंग पहले से ही लेना शुरू कर चुके हैं। ग्राहक 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं। लेकिन कंपनी की तरफ से बुकिंग को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।e Vitara में दो बैटरी पैक ऑप्शन (49 kWh और 61 kWh) के साथ आने वाली है, जो 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने का दावा करती है। सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 360-डिग्री कैमरे और लेवल–2 ADAS जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

विज्ञापन

Mahindra XUV 3XO EV

विज्ञापन

महिंद्रा भारत में नई XUV 3XO EV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।नई XUV 3XO EV में 34.5kWh का बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है, जो XUV400 के बेस वेरिएंट के समान है। यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 400 किलोमीटर की रेंज ऑफर कर सकती है। इसमें DC फास्ट चार्जिंग क्षमता, 360-डिग्री कैमरा, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक से लैस होगी।

इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है। इसके डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।माना जा रहा है कि अगले महीने कंपनी इसे लॉन्च कर सकती है। नई XUV 3XO EV की कीमत 10 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ