बारिश में बाइक-स्कूटर का लगातार भीगना पड़ सकता है भारी! स्पेयर पार्ट्स में खराबी आना तय

Bike-Scooter care in monsoon: अगर आपकी बाइक या स्कूटर बारिश में लंबे समय से बारिश में भीग रही है तो आपको सावधान होने की जरूरत है। लगातार पानी के संपर्क में आने से इनके पार्ट्स में खराबी आ सकती है

RainBike scooyter

Bike-Scooter care in monsoon: इस समय देश में बारिश लगातार हो रही है। जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से जिन लोगों की बाइक या स्कूटर घर से बाहर खड़े रहते हैं उनके लिए काफी दिक्कतें हो सकती हैं। लगातार ही रही ये बारिश आपके वाहन को काफी नुकसान पहुंचा सकती है।

बाइक हो या स्कूटर लगातार बारिश की मार झेलने से इनके कुछ पार्ट्स में खराबी आ सकती है। कुछ पार्ट्स तो ऐसे भी होते हैं जिनके ख़राब होने पर जेब पर तगड़ा असर भी पड़ सकता है। इसलिए जितना संभव हो सके बारिश के पानी से अपने वाहन को सुरक्षित रखें। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपनी बाइक या स्कूटर को बारिश से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं।

बाइक और स्कूटर ले पार्ट्स हो सकते हैं खराब

अगर बारिश में लंबे समय से स्कूटर या बाइक खड़ी है तो पानी से वाहन के कई हिस्सों पर जंग लगने की सम्भावना अधिक बढ़ जाती है। और एक बार यदि जंग लग जाए तो पार्ट खराब और कमजोर होकर टूट भी सकता है।

लंबे समय से  वाहन का बारिश में खड़े रहने से पेंट को काफी नुकसान पहुंच सकता है, क्योंकि बारिश के पानी में कई चीजें मिक्स होकर आती हैं, जो पेंट पर चिपक पर उसके खराब कर सकती हैं।

बारिश के पानी से स्कूटर या बाइक के कुछ इलेक्ट्रिकल पार्ट्स को भारी नुकसान पहुंच सकता है और जब आप वाहन को स्टार्ट करेंगे तो शार्ट-सर्किट हो सकता है और ये पार्ट्स पूरी तरह से डैमेज हो सकते हैं।

बारिश के पानी की वजह से वाहनों के टायरों को भी काफी नुकसान हो सकता है। लगातार पानी के संपर्क में रहने से टायर्स की ग्रिप पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए जितना हो सके बारिश से इन्हें बचा कर रखें।

बारिश के पानी की वजह से स्कूटर और बाइक के ब्रेक पैड्स को भी काफी नुकसान हो सकता है, जिससे राइडिंग के दौरान ब्रेकिंग पर असर पड़ सकता है और हो सकता है कि ब्रेक्स ही न लगें।

बारिश से कैसे रखें सुरक्षित

बारिश पर तो किसी का बस नहीं चल सकता, क्योंकि ये नेचर है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखा जाये तो बारिश के वाहन को बचाया जा सकता है। जहां तक संभव हो सके वाहन को ऐसी जगह पार्क करें जहां बारिश का पानी सीधा संपर्क में न आ सके। आप वाटरप्रूफ कवर की मदद से सकते हैं। इसके अलावा आप शेड लगवा कर अपने वाहन को पार्क कर सकते हैं। बस ये कुछ काम करने से आपकी बाइक और स्कूटर बारिश के पानी से बच सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ