Mahindra की इस धाकड़ कार में 30 वेरिएंट, सनरूफ के साथ मिलते हैं शानदार फीचर्स, जानें कीमत

Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

Mahindra XUV700: महिंद्रा अपनी हाई एंड कारों के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में कंपनी की एक धाकड़ कार है XUV700. इस जबरदस्त कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इतनी ही इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

विज्ञापन

5 और 7 सीट दोनों का विकल्प

कंपनी इसमें 5 और 7 सीट दोनों का विकल्प देती है। इसमें 1999 cc से लेकर 2198 cc का इंजन मिलता है। Mahindra XUV700 में 30 वेरिएंट और दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। कार में 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और 12 स्पीकर दिए गए हैं। अब तक कंपनी इसके एक लाख से अधिक यूनिट्स की डिलीवरी कर चुकी है।

विज्ञापन

6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन

कार पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में आती है। Mahindra XUV 700 में 152.87 से 197.13 Bhp की पावर मिलती है। एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और बिल्ट-इन एलेक्सा कनेक्टिविटी भी मिलती है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।

विज्ञापन

एसयूवी का टॉप मॉडल 26.18 लाख रुपये में

Mahindra XUV700 शुरुआती कीमत 14.01 लाख रुपये में आती है। बाजार में यह कार Hyundai Alcazar, MG Hector Plus और Tata Safari को टक्कर देती है। एसयूवी का टॉप मॉडल 26.18 लाख रुपये में आता है।

कार में ऑल व्हील ड्राइव का ऑप्शन

Mahindra XUV700 में 30 वेरिएंट में ऑफर की जाती है। इसका बेस मॉडल XUV700 MX है और टॉप वेरिएंट XUV 700 AX7 डीजल AT है। कार में ऑल व्हील ड्राइव का भी ऑप्शन मिलता है। इसमें फिलहाल केवल दो ट्रिम MX और AX ऑफर किए जा रहे हैं। AX ट्रिम में आगे AX3, AX5 और AX7 तीन अलग-अलग वेरिएंट में मिलता है।

विज्ञापन

360-डिग्री कैमरा दिया गया है

Mahindra XUV700 में Everest White, Midnight Black, Dazzling Silver, Red Rage, और Electric Blue. पांच कलर आते हैं। बाइक में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। इसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन दिया गया है।

विज्ञापन

ईबीडी के साथ एबीएस और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम

इस धाकड़ एसयूवी में 200 PS की पावर और 380 Nm का टॉर्क दिया गया। Mahindra XUV700 का डीजल इंजन 185 PS की पावर और 450 Nm का टॉर्क देता है। इसमें सात एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ