Mahindra XUV700 Coupe EV: महिंद्रा अपनी XUV700 का नया ईवी वर्जन लेकर आने वाली है। यह Coupe स्टाइल EV कार होगी, जिसके इंटीरियर में टचस्क्रीन फीचर्स मिलेंगे।
हाल ही में कंपनी की इस नई कार को तमिलनाडु में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है, जिसके बाद कार लवर्स की इसके लिए बेसब्री बढ़ गई है। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई कार की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। अनुमान है कि इसे 2025 में पेश किया जाए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तमिलनाडु में जो कार टेस्टिंग के दौरान देखी गई उसका नाम Mahindra XUV.e9 रखा गया है। यह कंपनी की XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन है। इसके साइज और लुक्स में कई बदलाव किए गए हैं।
अनुमान है कि ईवी इंजन वाली यह कार सड़क पर 200 kmph से ज्यादा की टॉप स्पीड देगी। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के मुताबिक कार फ्रंट और रियर से दिखने में बेहद बोल्ड और बॉक्सी लुक की है। इसमें स्टाइलिश टेललाइट और हेडलाइट दी गई है।
Mahindra की इस ईवी कार में एलईडी लाइट मिलेंगी। इसमें एयरबैग, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलेगा। इस कार में 10.25 इंच की स्क्रीन और क्रूज कंट्रोल का फीचर मिलेगा।
अनुमान है कि कार में 60 kWh और 80 kWh दो बैटरी पैक मिलेगा। कार में सनरूफ, 20 इंच के टायर साइज और ऑटो क्लाइमेंट कंट्रोल का ऑप्शन मिलेगा। कंपनी अपनी इस नई कार को शुरुआती कीमत 50 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर कर सकती है, इसमें सिंगल चार्ज पर 400 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Toyota की इस कार में हाई क्लास लुक, जबरदस्त इंटीरियर और 28 की माइलेज, कीमत 10 लाख से कम
ये भी पढ़ें: Hero लेकर आ रहा नया स्कूटर, 14 इंच के अलॉय, 125cc का धाकड़ इंजन और कीमत बस…
संबंधित खबरें
फुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 hr agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
21 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
23 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 day agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
2 days agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines