Toyota की इस कार में हाई क्लास लुक, जबरदस्त इंटीरियर और 28 की माइलेज, कीमत 10 लाख से कम

Toyota Taisor में 1.2 लीटर का इंजन मिलता है, यह कार 88 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क देती है। कार में सीएनजी का ऑप्शन भी मिलता है, इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं।

Toyota Urban Cruiser Taisor

Toyota Urban Cruiser Taisor

Toyota Urban Cruiser Taisor cng car details in hindi: बाजार में इन दिनों एसयूवी सेगमेंट में सीएनजी इंजन का क्रेज है। टोयोटा की इस सेगमेंट में एक धाकड़ कार है Toyota Urban Cruiser Taisor. यह कार दिखने में बेहद मस्कुलर लुक देती है, इसमें डिजाइनर फ्रंट ग्रिल दिया गया है।

विज्ञापन

Toyota Urban Cruiser Taisor में 998 cc और 1197 cc दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। यह कार सीएनजी इंजन में भी ऑफर की जा रही है। कार शुरुआती कीमत 9.32 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार का सीएनजी इंजन 10.51 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है।

विज्ञापन

कार में 8 कलर ऑप्शन

कंपनी का दावा है कि Toyota Urban Cruiser Taisor के सीएनजी वर्जन में 28.5 km/kg तक की माइलेज मिलती है। यह 5 सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है, जिसका टॉप मॉडल 16.04 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। कार में 8 कलर ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं, यह कार पेट्रोल में 20 kmpl तक की माइलेज देती है।

विज्ञापन

Toyota Taisor में टर्बों इंजन ऑप्शन

टोयोटा की इस स्मार्ट कार में 1.2 लीटर का इंजन मिलता है, यह कार 88 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क देती है। कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। कार में हेड अप डिस्प्ले जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार में 5 स्पीड और 6 स्पीड इंजन मिलता है, यह कार ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन में आती है।

Toyota Taisor में मिलते हैं ये धांसू फीचर्स

  • कार में 5 वेरिएंट में आती है।
  • इसमें अलॉय व्हील और LED लाइट मिलती है।
  • कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
  • कार के रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज दी गई है।
  • एडजस्टेबल सीट और सीट बेल्ट रिमांइडर मिलता है।

ये भी पढ़ें: हॉलीवुड स्टाइल नई Mercedes Cabriolet से उठा पर्दा, जानें फीचर्स और इंजन की फुल डिटेल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ