Mahindra Thar ROXX: देश में महिंद्रा थार आज के दौर की सबसे लोकप्रिय SUV है। यह एक दमदार और ताकतवर गाड़ी है। महिंद्रा ने इसे 12.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था, और देखते ही देखते इसे शानदार रिस्पॉन्स भी मिला है। जो लोग थार चला रहे हैं या फिर नया मॉडल लेने का प्लान कर रहे हैं, उनके लिए गुड न्यूज है। Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में थार रोक्स को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यानी अब आपकी फेवरेट थार बन गई है भारत की सबसे सेफ SUV… आइये जानते हैं इसके टॉप फीचर्स….
Thar Roxx की कीमत और और फीचर्स
Mahindra Thar Roxx की कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होती है। थार 5 डोर में स्पेस की कोई कमी नहीं है। थार रोक्स में 5 लोग बड़े आराम से बैठ सकते हैं। इसके अलावा इसके बूट में भी आपको काफी जगह मिलेगी जहां आप अपना सामान आसानी से रख सकते हैं। यानी अगर आप फैमिली के साथ इसमें जा रहे हैं तो कम स्पेस की शिकायत बिल्कुल नहीं होगी। थार में प्रीमियम क्वालिटी का इस्तेमाल किया गया है।
9 स्पीकर के साथ साउंड सिस्टम
महिंद्रा थार रॉक्स में हर्मन कार्डन का साउंड सिस्टम लगा है। इसमें 9 स्पीकर्स, एक 12-चैनल डेडिकेटेड 560-वाट एम्प्लीफायर दिया है। इतना ही नहीं ऑडियो सिस्टम यूजर को प्री-सेट ऑप्शन में से अपनी पसंदीदा सेटिंग चुनने की सुविधा देता है। यह एक प्रीमियम फीचर है। इस तरह का साउंड सिस्टम आपको महंगी लग्जरी कारों में भी देखने को मिलगा।
Thar Roxx की सीटें ठीक-ठाक हैं। पिछली सीट थोड़ा इम्प्रेस करती है। इतना ही नहीं आगे की दोनों सीटें वेंटिलेटेड हैं लेकिन थाई सपोर्ट की कमी है। अगर आप लंबी दूरी पर थार को लेकर जा रहे हैं तो आपको थकान महसूस हो सकती है।
Thar Roxx में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर की सुविधा मिल रही है। इसमें लगे ORVMs बड़े हैं। इसलिए आपको आसानी से बाहर का व्यूज बिल्कुल साफ देखने को मिलेगा। Thar Roxx में दो इंजन के ऑप्शन दिए जाते हैं, जिनमें 2.0L का TGDI, mStallion (RWD) और 2.2 लीटर का mHawk (RWD & 4×4) इंजन शामिल है। ये दोनों ही इंजन बेहतर प्रदर्शन करते हैं। कंपनी का दावा है कि दोनों ही इंजन भारत के हर मौसम में ब्रेक डाउन का शिकार नहीं होंगे। इतना ही नहीं ये इंजन बढ़िया माइलेज भी ऑफर करते हैं।
यह भी पढ़े: Mahindra की इस सबसे सस्ती SUV में पूरी फैमिली रहेगी सेफ! सेफ्टी में मिली 5 स्टार रेटिंग
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
5 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
7 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines