अगर आप महिंद्रा थार खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। थार भारत में खूब बिकती है और यह एक बेहद पॉपुलर ब्रांड भी बन चुका है। लेकिन थार के 3 डोर वेरिएंट के 8 वेरिएंट को भारत में बंद कर दिया गया है। बंद हुए वेरिएंट में थार का कन्वर्टिबल वर्जन भी शामिल है, जो इसका टॉप वेरिएंट था। इसके साथ ही महिंद्रा ने और भी कई वेरिएंट को डिस्कंटीन्यू किया है। इस रिपोर्ट्स में जानते हैं थार के कौन-कौन से वेरिएंट को बंद किया गया है।
बंद हुए थार के 8 वेरिएंट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा ने थार 3-डोर के 8 वेरिएंट को बंद कर दिया है जिनकी बिक्री अब भारत में नहीं होगी। बंद हुए थार के टॉप वेरिएंच कन्वर्टिबल वर्जन, AX 4wd वर्जन और 4wd वेरिएंट में मैकेनिकल लॉकिंग डिफरेंशियल के बिना आने वाले LX वेरिएंट को बंद कर दिया गया है। AX ट्रिम में अब कोई भी 4wd वेरिएंट की बिक्री नहीं की जाएगी।
19 वेरिएंट आई थी थार
Mahindra ने 3 डोर Thar को कुल 19 वेरिएंट में लॉन्च किया था । वहीं, अब कन्वर्टिबल टॉप वेरिएंट, AX 4WD वेरिएंट और ओपन डिफरेंशियल वाले LX वेरिएंट को हटाने के बाद अब 11 वेरिएंट ही रह गये हैं। थार के 8 वेरिएंट के बंद होने के बाद एंट्री-लेवल AX ट्रिम अब केवल RWD फॉर्म में ही मिलेगी। इसमें 1.5-लीटर का डीजल इंजन देखने को मिलता है। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि इसके 8 वेरिएंट को हटाने के बाद भी इसकी कीमत पहले की तरह ही बरकरार रखी गई है। Thar की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.50 लाख है और इसके टॉप-स्पेक 2.2-लीटर डीजल LX AT अर्थ एडिशन 4WD की कीमत 17.60 लाख रुपये है।
फेसलिफ्ट थार आएगी ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा ने 3-डोर थार के फेसलिफ्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। इसे Thar Roxx जैसा डिजाइन दिया जा सकता है। Thar में कई फीचर्स भी फेसलिफ्ट में देखने के लिए मिल सकते हैं, इस गाड़ी में एक बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हार्ड-टॉप वेरिएंट पर सनरूफ। भारत में Thar Facelift को अगल साल लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 14000 रुपये महंगी हुई मारुति सुजुकी की कारें, इस SUV पर बढ़े सबसे कम दाम
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
3 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines