Mahindra की इस 7 Seater कार का सड़क पर अलग ही 'रौब', 12 लाख है कीमत

Mahindra Bolero में 690 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह कार डीजल इंजन में आती है और इसमें केवल मैनुअल ट्रांसमिशन ही अवेलेबल है। कार में 12V का चार्जिंग पोर्ट दिया गया है, इसमें सेफ्टी के लिए एयरबैग आते हैं।

Mahindra Bolero

Mahindra Bolero 7 Seater car: बड़ी फैमिली के लिए 7 Seater car चाहिए या खराब रास्तों के लिए सॉलिड बिल्ड क्वालिटी, महिंद्रा की एक कार इसके लिए बेस्ट है। इस कार में हाई पावर डीजल इंजन दिया गया है और यह सड़क पर 16.5 kmpl की हाई माइलेज देता है।

विज्ञापन

दरअसल, हम बात कर रहे हैं Mahindra Bolero की। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी कार शुरुआती कीमत 12.03 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है, यह कार 1.5 लीटर हाई पावर mHawk डीजल इंजन के साथ आती है।

विज्ञापन

New Bolero likely to launch in 2026 know full details Mahindra cars, suv cars cars under

बिग साइज कार में सीएनजी इंजन नहीं

Mahindra Bolero में फिलहाल बाजार में तीन वेरिएंट आते हैं। इसका टॉप मॉडल 13.71 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। इसका जबरदस्त इंजन हाई स्पीड के लिए 75 bhp की पावर और 210 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाजार में यह Tata Nexon और Maruti Brezza का मुकाबला करती है। इस बिग साइज कार में ऑटोमैटिक और सीएनजी का ऑप्शन नहीं है।

विज्ञापन

बड़े टायर साइज और 12V का चार्जिंग पोर्ट

महिंद्रा की इस कार में रियर वॉशर और वाइपर दिया गया है। इसके ड्राइवर केबिन में एसी और पावर विंडो का फीचर है। कार में बोल्ड लुक बंपर और ग्रिल आती है। इसमें बड़े हेडलैंप और टेललाइट इसे स्टाइलिश लुक देते हैं। कार में 12V का चार्जिंग पोर्ट और 15 इंच के बड़े टायर साइज दिए गए  हैं।

एसयूवी में 690 लीटर का बड़ा बूट स्पेस

इस एसयूवी में 690 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, रियर सीट को मोड़ने के बाद आप इसे और बढ़ा सकते हैं। इसमें हैवी सस्पेंशन दिए गए हैं, जिससे टूटी सड़कों पर सवारियों को ज्यादा झटके नहीं लगते हैं। कंपनी अपनी इस धाकड़ कार का फोर्थ जनरेशन मॉडल तैयार कर रही है, अनुमान है कि यह नया वर्जन 2026 तक पेश कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ