Mahindra BE.05 ev car may launch soon: इन दिनों बाजार में रेसर लुक गाड़ियों का चलन है, खासकर इलेक्ट्रिक गाड़ियों में कार निर्माता कंपनियां उन्हें फ्यूचरिस्टिक लुक दे रही हैं। इसी कड़ी में एक नई बार बीते दिनों सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई है, दरअसल, हम बात कर रहे हैं Mahindra BE.05 की। ये कार दिखने में किसी स्पोर्ट्स कार की तरह लगती है। इसके ड्राइवर केबिन को दो हिस्से में डिवाइड किया गया है।
महज 30 मिनट में हो जाएगी चार्ज
Mahindra BE.05 कूपे कार है, जिसे तेज स्पीड के लिए आगे से एरोडायनामिक शेप दी गई है। कार के रियर में ज्यादा लेग स्पेस और हेडस्पेस मिलेगा। ये इलेक्ट्रिक कार है, जिसमें हाई ड्राइविंग रेंज के लिए 80.0 kWh का बैटरी सेटअप मिलेगा। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 450 Km तक चलेगी। कार में आगे चार्जिंग पॉइंट दिया गया है, इस कार में फास्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन मिलेगा। फास्ट चार्जर से ये कार महज 30 मिनट में चार्ज हो जाएगी।
Mahindra BE.05 का स्पेसिफिकेशन
Mahindra ने फिलहाल अपनी नई कार की कीमत का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि BE.05 को कंपनी शुरुआती कीमत 17 से 20 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर कर सकती है। कंपनी अपनी इस कार को मार्च 2025 तक लॉन्च कर सकती है। कार की लंबाई 4370mm की है, वहीं, इसकी चौड़ाई 1900mm है। कार की हाइट 1653mm की है, इस कार में 2775mm का व्हीलबेस दिया गया है, जिसस इसे सिटी की संकरी सड़कों पर चलाना आसान है। बता दें कार के अगले बंपर से रियर तक की दूरी को व्हीलबेस कहते हैं।
Mahindra BE.05 में अलॉय व्हील और 6 एयरबैग
Mahindra BE.05 में अलॉय व्हील और टच स्क्रीन इंफोटेनेमेंट सिस्टम दिया गया है। ये कार ऑटो एसी और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ आती है। कार में सनरूफ का ऑप्शन भी मिल सकता है। बाजार में ये कार अपने सेगमेंट में Tata Curvv EV, Tata Harrier EV और Hyundai Creta EV को टक्कर देगी। कार में सीट बेल्ट रिमांइडर, हाई स्पीड अलर्ट और आगे ड्राइवर केबिन में दो समेत कुल 6 एयरबैग दिए गए हैं।
कार में 10.25-इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेट
Mahindra BE.05 को टक्कर देने वाली Hyundai Creta ईवी की बात करें तो ये कार एक बार फुल चार्ज होने पर कुल करीब 500 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देगी। अनुमान है कि यह कार दिसंबर 2024 तक लॉन्च कर दी जाए। कार में रियर पार्किंग सेंसर, रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज और क्रूज कंट्रोल सिटस्म मिलेगा। इस कार में 10.25-इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेट दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट मिलेंगी।
बाजार में मौजूद क्रेटा का स्पेसिफिकेशन
|
Hyundai Creta
|
Car Specifications |
| Price |
Rs. 13.79 Lakh onwards
|
| Engine |
1482 cc, 1493 cc & 1497 cc
|
| Fuel Type | Petrol & Diesel |
| Transmission |
Manual & Automatic
|
| Seating Capacity | 5 Seater |
कार में H-शेप्ड एलईडी डीआरएल
Hyundai Creta के ईवी वर्जन में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। ये कार H-शेप्ड LED DRLs और एलईडी हेडलाइट के साथ मिलेगी। कार में वायरलेस मोबाइल कनेक्टिविटी, सराउंड व्यू मॉनिटर जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। कार में अलॉय व्हील और फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन मिलेगा। ये कार डुअल कलर इंटीरियर और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ ऑफर की जाएगी।
ये भी पढ़ें: अब Tata की गाड़ियों का क्या होगा? 2 CNG सिलेंडर के साथ Hyundai ने की पेश की सस्ती कार
ये भी पढ़ें: Honda की इस कार को देख भूल जाओगे Maruti Wagon R, हाइब्रिड इंजन और एडवांस फीचर्स
ये भी पढ़ें: हर महीने हजारों में बिक रही Tata की ये 5 Seater Car, 26 की माइलेज और 6.12 लाख है कीमत
ये भी पढ़ें: Maruti की इस कार में 25 की माइलेज, 8.34 लाख है कीमत, जानें शानदार फीचर्स
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
2 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
3 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
3 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
3 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
4 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
4 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
4 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
5 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines