हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जानें कब आएगी Royal Enfield की 750cc की दमदार बाइक?, Harley-Davidson की हुई बोलती बंद!

विज्ञापन
फाइल फोटो

Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड की बाइक्स इंडिया में अपनी जबरदस्त धाक रखती है। हाल ही में यहां Harley-Davidson और Triumph की बाइक्स ने इसका कम्पटीशन बढ़ा दिया है। लेकिन अब रॉयल एनफील्ड ने नया धमाका किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब कंपनी 750cc इंजन की बाइक लाने की तैयारी कर रही है।

नाम और फीचर्स पर चर्चा 

जानकारी के अनुसार इसका नाम Royal Enfield R2G Bobber रखा जा सकता है। इस नई बाइक में सभी एडवांस फीचर्स के साथ धाकड़ सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि कंपनी की यह नई बाइक अभी प्राइमरी स्टेज पर है। इसके लिए अलग-अलग देशों से फीडबैक लिया जा रहा है।

फाइल फोटो

मिड-साइज मोटरसाइकिल होगी

नई बाइक के लिए कंपनी ने हाल ही में नया प्लेटफॉर्म R2G कोडनेम तैयार किया है। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई बाइक की कीमत और लॉन्च डेट आदि के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। अनुमान है कि यह नई बाइक साल 2025 तक पेश की जाएगी। यह कंपनी की मिड-साइज मोटरसाइकिल होगी।

ईवी पर भी काम कर रही कंपनी 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Royal Enfield एक ईवी बाइक पेश करने की तैयारी भी कर रही है। इसके लिए कंपनी ने इसी साल इसका प्रोटोटाइप कंपनी लोगों के सामने पेश कर सकता है। जानकारी के मुताबिक रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तमिलनाडु में नई फैक्ट्री लगा रही है।

ट्यूबलेस टायर और एनालॉग स्पीडोमीटर मिलेगा

नई बाइक में इसमें ट्यूबलेस टायर, एनालॉग स्पीडोमीटर, एलईडी लाइट्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। वहीं, बाइक में सेफ्टी के लिए दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक और एबीएस दिया जा सकता है। यह न्यू जेनरेशन की हाई परफॉमेंस बाइक होगी।

41 kmpl की हाई माइलेज

बता दें Royal Enfield Classic 350 कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली बाइक में से एक है। इसमें 349cc सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह जानदार इंजन 20.2 bhp और 27 Nm का पीक टॉर्क देता है। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।यह बाइक 41 kmpl की हाई माइलेज देती है। सेफ्टी के लिए इस बाइक के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जिससे राइडर को इस पर अपना कंट्रोल महसूस होता है। Royal Enfield Classic 350 बाजार में शुरुआती कीमत 1.93 लाख रुपये से 2.25 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें