---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Kia Seltos Vs Maruti Brezza: Kia में दमदार इंजन तो Maruti का है खर्च कम, जानें दोनों में से कौन बेहतर?

Affordable Cars in India: इंडियन कार बाजार में इन दिनों SUV Cars की डिमांड अधिक है। इसी सेगमेंट में Kia Seltos और Maruti Brezza दो दमदार कारें हैं। हाल ही में जहां Kia ने अपने 2023 मॉडल को अपडेट कर मार्केट में उतारा है। वहीं, Maruti Brezza ने बढ़ते ईंधन के दामों को देखते हुए […]

---विज्ञापन---

Affordable Cars in India: इंडियन कार बाजार में इन दिनों SUV Cars की डिमांड अधिक है। इसी सेगमेंट में Kia Seltos और Maruti Brezza दो दमदार कारें हैं। हाल ही में जहां Kia ने अपने 2023 मॉडल को अपडेट कर मार्केट में उतारा है। वहीं, Maruti Brezza ने बढ़ते ईंधन के दामों को देखते हुए कार का CNG वर्जन लॉन्च किया है।

---विज्ञापन---

नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और टर्बो डीजल इंजन में मिलती है

Kia Seltos में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है। डीजन इंजन 20 kmpl और पेट्रोल में कार 16 kmpl की माइलेज देती है। कार शुरुआती कीमत 10.89 लाख रुपए एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। 5 सीटर इस कार में एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल असिस्ट कंट्रोल फीचर्स हैं।

---विज्ञापन---

कीमत कम और माइलेज ज्यादा

Maruti Brezza पेट्रोल 19 kmpl और CNG में 25 Kmph की माइलेज देती है। हाल ही में कंपनी ने कार का सीएनजी वर्जन लॉन्च किया है। कार में स्मार्ट हाइब्रिड 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और सीएनजी चुनने पर इसी इंजन में S-CNG मिलती है। कार शुरूआती कीमत 9.14 लाख रुपये एक्स शोरुम पर बाजार में मिलती है। कार 87.8 ps तक की पावर क्षमता रखती है और 121.5 Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करती है।

First published on: Mar 21, 2023 02:35 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola