करवाचौथ से पहले कैटरीना कैफ को मिला 3 करोड़ का ये गिफ्ट, देखें वीडियो

Katrina Kaif Gifted Brand New: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे, 9 दिसंबर 2021 को उनकी राजस्थान के सवाईमाधोपुर में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी हुई थी।

Katrina Kaif, Range Rover, Vicky Kaushal, karwa chauth 2024, karwa chauth gift

Katrina Kaif

विज्ञापन

Katrina Kaif Gifted Brand New Range Rover Worth 3 Crore By Husband Vicky Kaushal: करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट देने का चलन है, इस बार 20 अक्टूबर 2024 को करवाचौथ है। इससे पहले ही एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को उनके हसबैंड विक्की कौशल ने गिफ्ट दिया है। दरअसल, विक्की ने उन्हें Range Rover 3.0 LWB Autobiography variant लग्जरी कार गिफ्ट में दी है। ये कार 3.89 करोड़ रुपये ऑन रोड पर आती है।

Advertisment

Katrina Kaif के पास Mercedes ML 350 कार है

बता दें ये कैटरीना कैफ की पहली लग्जरी कार नहीं है। उनके पास एक लग्जरी vanity van समेत अपने गैराज में Mercedes ML 350, Audi Q7, और Audi Q3 समेत अन्य हाई क्लास गाड़ियां हैं। हाल ही में Katrina Kaif अपनी नई Range Rover में मुंबई की सड़कों पर स्पॉट की गई हैं, जिसके बाद उनकी कार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Range Rover का इंजन पावर

आजकल कैटरीना कैफ अपनी इस नई कार में नजर आ रही हैं। बता दें Range Rover 3.0 LWB Autobiography डीजल इंजन में आती है। इसमें हाई पावर इंजन है और ये कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ऑफर की जा रही है। कार में न्यू जनरेशन के लिए 7 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इस कार में 2997 cc का धाकड़ इंजन है जो सड़क पर 234 kmph तक की ऑप स्पीड देता है।

विज्ञापन

Range Rove में 4 व्हील ड्राइव ऑप्शन

Range Rover 3.0 LWB हाई स्पीड कार है, जो 6.3 सेकंड में ही 0 से 100 kmp तक की स्पीड आसानी से पकड़ लेती है। कार फुल टैंक होने पर कुल करीब 1053 km तक चलती है। कार में 4 व्हील ड्राइव ऑप्शन मिलता है, जिससे ये खराब रास्तों पर भी हाई पावर जनरेट करती है। कार की लंबाई 5252 mm है, जिससे ये बेहद स्टाइलिश हाई क्लास लुक देती है। कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टीवी स्क्रीन, एडजस्टेबल सीट और डुअल कलर ऑप्शन मिलते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ