News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Kapil Sharma car and bike collection: जिस शो का पूरा देश बड़ी ही बेसब्री से इन्तजार कर रहा था वो शो अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गया है। जीहां हम बी आत कर रहे हैं ‘The Great Indian Kapil Show’ के बारे में…पहले की तरह इस बार भी शोर की कमान कपिल शर्मा ही संभालते हुए नजर आए हैं। स्ट्रगल से लेकर किंग ऑफ कॉमेडी का सफ़र कपिल के लिए काफी कठिन रहा।
लेकिन आज कपिल शर्मा एक बड़ी पर्सनेलिटी हैं।कपिल देश ही नहीं विदेशों में भी जाने जाते हैं। इनके पास बुलेट बाइक से लेकर एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें हैं। अक्सर सुबह सुबह कपिल मुंबई में अपनी बुलेट की सवारी करते हुए नज़र आ जाते हैं। आइये जानते हैं कपिल शर्मा की बाइक और कलेक्शन के बारे में….

Kapil Sharma cars and bike collection

Kapil Sharma cars and bike collection
कपिल शर्मा के पास इस समय एक लग्जरी वैनिटी वैन है जिसे खुद दिलीप छाबड़िया ने डिजाइन किया है। इस वैन की कीमत साढ़े 5 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस वैनिटी वैन में एक से बढ़कर एक फीचर्स दिए हैं। शूटिंग के समय कपिल इस वैन में अपना समय बिताते हैं। यह वैन नहीं बल्कि चलता फिरता लग्जरी घर है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा के पास Range Rover Evoque भी है जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है। कपिल ने ये कार व्हाइट कलर में है। साल 2013 से कपिल इस कार को इस्तेमाल कर रहे हैं।
कपिल शर्मा अपने परिवार के साथ अक्सर अपनी लग्जरी एसयूवी Volvo XC90 में घूमने निकल पड़ते हैं। इस एसयूवी की कीमत 77 लाख रुपए बताई जाती है। यह सेफ्टी के मामले में काफी अच्छी गाड़ी बताई जाती है। इसमें कन्फर्ट के साथ दमदार परफॉरमेंस मिलती है।
कपिल शर्मा के पास Mercedes Benz S350 भी है जिसकी कीमत 1 करोड़ 40 लाख रुपये है। यह एक बेहद लग्जुरियस कार है। डिजाइन से लेकर स्पेस और दमदार इंजन इसमें देखने को मिलता है।

Kapil Sharma cars and bike collection
कपिल शर्मा अक्सर सुबह-सुबह मुंबई में अपनी बुलेट 500 की सवारी करते हुए नज़र आते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर बाइक की राइड वाला वीडियो आप देख सकते हैं। रॉयल एनफील्ड बुलेट एक आरामदायक बाइक है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ऑटो, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।