हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Creta और Seltos की नींद उड़ाने आ रही है Jeep की सस्ती SUV, इतनी होगी कीमत

Jeep New SUV: भारत में जीप अपनी सस्ती एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी का रही है। इसके अलावा कंपनी Jeep Renegade का इलेक्ट्रिक मॉडल भी लॉन्च करेगी जोकि 4X4 ऑप्शन के साथ आएगी।

विज्ञापन

Jeep New SUV: कार बाजार में SUVs का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है। कॉम्पैक्ट एसयूवी से लेकर मिड साइज़ कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री भारत में सबसे ज्यादा होती है। Hyundai Creta से लेकर Kia Seltos जमकर बिकती हैं।अब ऐसे में Jeep भी अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को बड़ा करने जा रही है और इसके लिए Citroen के साथ हाथ मिलाया है। कंपनी अपनी नई नई एसयूवी को लाने की तैयारी की जा रही है जोकि Citroen की एक एसयूवी के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी।आइये जानते हैं कब तक इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा।

कॉम्पैक्ट सेगमेंट में आएगी  नई SUV

रिपोर्ट्स के मुताबिक जीप कॉम्पैक्ट सेगमेंट में अपनी नई एसयूवी आएगी। नये मॉडल का नाम ‘Jeep Renegade’ हो सकता है। लेकिन इस बात का खुलासा भी नहीं हुआ है। खास बात ये है कि जीप की नई कम कीमत में आएगी। यानि जीप का यह मॉडल किफायती मॉडल होगा। नए मॉडल को किफायती बनाने के लिए इसे Citroen C3 Aircross के  प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा  क्योंकि ऐसा करना इसलिए आसान हो जाएगा क्‍योंकि दोनों कंपनियां Stellantis Group का हिस्‍सा हैं। इस प्‍लेटफार्म को अपने लचीलेपन के लिए भी जाना जाता है।

इस इंजन का होगा इस्तेमाल

रिपोर्ट्स के मुताबिक जीप की नई एसयूवी में 1.6 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसमें मैन्युअल और औटोमैटिक गियरबॉक्स सुविधा मिलेगी। यह इंजन पावर के साथ बढ़िया माइलेज भी ऑफ़र करेगा। जीप नए मॉडल को C-Cube प्लेटफॉर्म  पर तैयार करेगी। इसके अलावा इसकी लंबाई 4.3 मीटर से ज्‍यादा हो सकती है।

कितनी होगी कीमत

फिलहाल जीप की तरफ से नए मॉडल की कीमत को लेकर कोई जानकारी नही मिली है लेकिन जल्द ही इसका भी ऐलान कर  दिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि नई SUV की कीमत 15 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये के आस-आस हो सकती है। भारत में इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर , होंडा एलीवेट और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से होगा। भारत में नए मॉडल को साल 2025 के आखिर या 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।

सस्ती इलेक्ट्रिक SUV की भी तैयारी!

खबर ये भी है कि कंपनी Jeep Renegade का इलेक्ट्रिक मॉडल भी लॉन्च करेगी जोकि 4X4 ऑप्शन के साथ आएगी। नए मॉडल की कीमत करीब 20 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। कंपनी low-cost कारों पर फोकस करने लगी है। भारत में आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का होने वाला है। जीप के अलावा  मारुति सुजुकी, हुंडई, किआ और होंडा जैसी कार कंपनियां भी किफायती कारों पर काम कर रही हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें