कम कीमत में आ रही सनरूफ वाली यह SUV कार, फीचर्स ऐसे की लंबे सफर में नहीं होगी थकान, जानें माइलेज 

Hyundai Venue N Line, suv cars, cars under 12 lakhs, Hyundai Venue N Line price, Hyundai Venue N Line mileage

हुंडई कार

SUV Cars: इंडियन बाजार में इन दिनों एसयूवी कार हाई डिमांड पर हैं। इसी के मद्देनजर कार निर्माता कंपनियां अपने पॉपुलर मॉडल में कुछ न कुछ अपडेट कर मार्केट में पेश करती हैं। इसी कड़ी में Hyundai की एक धाकड़ एसयूवी   है Venue N Line. इस एसयूवी में गजब के सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन

डुअल कलच से राइडर को लॉन्ग रूट पर थकान कम

कार में सनरूफ, ऑटोमेटिक डुअल कलच जैसे एडवांस फीचर्स हैं। डुअल कलच से राइडर को इसे चलाने में आसानी होती है। लॉन्ग रूट पर यह चालक की थकान कम करने के लिए मददगार है। कार में कंपनी ने 998 cc का बड़ा इंजन दिया है। कार में पांच कलर ऑप्शन मिलते हैं।

विज्ञापन

118.41 Bhp का दमदार इंजन

कार का दमदार इंजन 118.41 Bhp की हाई पावर देता है। इसमें पांच लोगों की सीटिंग कैपेसिटी है, जो इसे कंप्लीट फैमिली कार बनाती है। पेट्रोल इंजन के साथ यह कार शुरूआती कीमत 12.67 लाख से 13.81 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।

विज्ञापन

तीन मोड Normal, Eco और Sport

फिलहाल कंपनी इसमें दो वेरिएंट N6 और N8 ऑफर करती है। इसमें टर्बो इंजन का भी ऑप्शन है। रफ्तार के दिवानों के लिए इसमें 7 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें ड्राइविंग के तीन मोड Normal, Eco और Sport मिलते हैं। जो सिटी व ऑफ रोडिंग पर बेहद स्मूथ ड्राइव देते हैं।

एयर प्यूरीफायर जैसे एडवांस फीचर्स 

कार में 8 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, डैश कैम, एलेक्सा और गूगल वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट, सिंगल-पैन सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, पैडल शिफ्टर्स, क्रूज़ कंट्रोल, फोर-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और एयर प्यूरीफायर जैसे एडवांस फीचर्स हैं।

विज्ञापन

सेफ्टी के लिए कार में छह एयरबैग

सेफ्टी के लिए कार में छह एयरबैग, EBD के साथ ABS, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, हिल-असिस्ट का फीचर दिया गया है। कार में व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और ISOFIX चाइल्ड-सीट एंकरेज जैसे फीचर्स हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ