2024 Hyundai Tucson: इन दिनों बाजार में नेक्स्ट जनरेशन SUV गाड़ियों का चलन है, इसी कड़ी में साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई अपनी धाकड़ कार Tucson का नया फेसलिफ्ट वर्जन लेकर आने वाला है। कार के एक्सटीरियर लुक्स में कई बदलाव किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इसकी रियर लाइट को नया ट्रेंडी डिजाइन दिया जा सकता है। वहीं, इसकी फ्रंट लुक को पहले से अधिक मुस्कुलर बनाया जा सकता है। इसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलेगा, जो सड़क पर किसी अन्य वाहन के ज्यादा नजदीक आने पर अलर्ट जारी करता है। इसमें रियर पार्किंग सेंसर और 360 डिग्री कैमरा मिलेगा।
Hyundai Tucson facelift में मिलेगी नई स्टाइलिश ग्रिल
अनुमान है कि यह कार नवंबर 2024 तक पेश कर दी जाएगी। यह शुरुआती कीमत 29 लाख रुपये ऑन रोड से 36 लाख रुपये ऑन रोड तक ऑफर की जा सकती है। यह एसयूवी सेगमेंट की कार है, जिसमे अट्रैक्टिव फ्रंट ग्रिल और बॉक्सी लुक मिलेगा। इसमें बॉडी कलर बंपर और अलॉय व्हील ऑफर किए जाएंगे। कार के फ्रंट और रियर लाइट के लुक में बदलाव किया जा सकता है। कार में पैनोरमिक सनरूफ मिलेगी, यह सामान्य सनरूफ से बड़ी होती है, जिससे बाहर का व्यू बेहतर मिलता है।
Hyundai Tucson का इंजन पावर और क्षमता
कंपनी ने कार के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें हाई स्पीड जनरेट करने के लिए 2.0 लीटर का इंजन मिलेगा। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन पावर में मिलेगी। हाई पिकअप के लिए कार के पेट्रोल वर्जन में 154bhp की पावर और 192 Nm का टॉर्क मिलता है। वहीं, डीजल इंजन में 184bhp की पावर और 216 Nm का टॉर्क मिलता है। इसमें 6 स्पीड ट्रांसमिशन है जो हाई माइलेज देने में मदद करता है। Hyundai Tucson अपने सेगमेंट में Skoda Kodiaq, Jeep Meridian, Citroen C5 Aircross, और Volkswagen Tiguan जैसे गाड़ियों से मुकाबला करती है।
ये भी पढ़ें: Maruti की इन 2 हाइब्रिड कारों की रनिंग कॉस्ट है कम, 8 सीट और 27 की माइलेज
Hyundai Tucson के फीचर्स
- डुअल टोन डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल लेआउट मिल सकता है।
- तीन-स्पोक ट्रेंडी लुक स्टीयरिंग व्हील और बड़े एसी वेंट मिलेंगे।
- डैशिंग कंट्रोल पैनल और इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इसके लुक्स को बढ़ाता है।
- ट्विन 12.3-इंच डिस्प्ले दिया गया है।
- अट्रैक्टिव गियर लीवर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Hybrid Car खरीदें या CNG है बेस्ट? किसे लेने में आपका फायदा यहां जानें सब कुछ
Jeep Meridian
बाजार में इसे टक्कर देने वाली Jeep Meridian की बात करें तो कंपनी ने हाल ही में अपनी इस कार का नया वेरिएंट X को लॉन्च किया है। Jeep Meridian X में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, जो हाई स्पीड जनरेट करने में मदद करेगा। कार में ऑल व्हील ड्राइव मिलता है, जो खराब रास्तों पर हाई पिकअप देता है। इस कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार की लंबाई 4769 mm की है और यह कार पांच कलर ऑप्शन अवेलेबल है।
Jeep Meridian X में मिलते हैं यह तगड़े फीचर्स
- कार का 4 सिलेंडर इंजन 170hp की पावर जनरेट करता है
- कार में सनरूफ और अलॉय व्हील
- शुरुआती कीमत 34.27 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है।
- कार में 2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है।
- एयर प्यूरीफायर और छह एयरबैग
यह भी पढ़ें: 2 CNG सिलेंडर के साथ Maruti Brezza और Fronx होंगी लॉन्च! अब टाटा को मिलेगी कड़ी टक्कर
यह भी पढ़ें: Tata Curvv का क्यों हो रहा है इंतजार? क्या भारत में शुरू होगा सस्ती कूपे कारों का दौर ? जानें
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
12 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines