Hyundai Creta high sale suv cars: हुंडई एसयूवी और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कई गाड़ियां ऑफर करता है। इसी सेगमेंट में कंपनी की एक धाकड़ कार है Hyundai Creta. इस कार में स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल, हेडलाइट और रियर टेललाइट मिलती हैं। कार के टॉप मॉडल पर अलॉय व्हील और हाई क्लास इंटीरियर मिलता है। कार में 6 और 7 स्पीड गियरबॉक्स मिलते हैं। अपने सेगमेंट में यह Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq और Honda Elevate जैसी कारों को टक्कर देती है।
Exter की 7900 यूनिट की सेल हुई
आंकड़ों पर गौर करें तो मई 2024 में हुंडई ने इंडिया में कुल 49,151 यूनिट्स की सेल की। जिसमें Creta की कुल 14,000 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके अलावा venue की 9000, exter की 7900 यूनिट की सेल हुई है। Creta का बेस मॉडल 10.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं। कार में फिलहाल सीएनजी और ईवी इंजन नहीं आता है। जल्द ही कंपनी इसका ईवी वर्जन पेश करेगा। कार का टॉप मॉडल 25.32 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस पर मिल रहा है।
तीन इंजन ऑप्शन और रियर सीट पर एसी वेंट
Hyundai Creta में 1482 cc, 1493 cc और 1497 cc तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन में आती है। यह पांच सीटर कार है, जिसमें रियर सीट पर एसी वेंट, पावर विंडो, चाइल्ड एंकरेज दिया गया है। कंपनी अपनी इस कार को सात वेरिएंट में ऑफर करती है। Hyundai Creta में टर्बों इंजन का भी ऑप्शन है, यह कार हाई पिकअप के लिए 114bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
Hyundai Creta में यह धाकड़ फीचर्स
- H-शेप्ड LED DRLs,
- 10.25-इंच स्क्रीन
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- वायरलेस मोबाइल कनेक्टिविटी
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें
- पावर्ड ड्राइवर सीट
- डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- सराउंड व्यू मॉनिटर
- एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम
ये भी पढ़ें: Volkswagen की नई Transporter, एक झलक ने बनाया लोगों को दीवाना, देखें तस्वीरें
ये भी पढ़ें: Tata Punch को टक्कर देती है यह डैशिंग कार, 12 लाख से कम कीमत और 14 कलर ऑप्शन
संबंधित खबरें
ट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
16 hrs agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
18 hrs agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
19 hrs agoइलेक्ट्रिक कार की रेंज और बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं?
21 hrs agoHero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
2 days agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
2 days agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
2 days agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
2 days agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
3 days agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines