Hyundai Alcazar facelift: हुंडई के बेड़े में हर सेगमेंट के लिए अलग कार है। कंपनी के पास पेट्रोल, डीजल और सीएनजी में कई ऑप्शन अवेलेबल हैं। इसी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी अपनी धांसू एसयूवी Hyundai Alcazar facelift वर्जन लेकर आने वाला है।

नए फ्रंट ग्रिल और हेडलैंप

यह कंपनी की मिड साइज एसयूवी कार है, जिसमें 7-सीट का ऑप्शन मिलता है। यह कार बाजार में Tata Safari और XUV 700 को टक्कर देती है। नए अपडेट वर्जन में नए फ्रंट ग्रिल और हेडलैंप मिलने का अनुमान है। इसमें अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन के साथ धांसू कलर ऑप्शन मिलेंगे।

Hyundai Alcazar facelift

Hyundai Alcazar facelift

कार में 1.5-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन

Hyundai Alcazar facelift में लेवल 2 ADAS मिलेगा। ADAS फीचर कार के आगे और पीछे किसी व्यक्ति या वस्तु के अधिक पास होने या हादसे का खतरा होने पर अलर्ट जारी करता है। इस जबरदस्त कार में 1.5-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है।

कार में 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स का ऑप्शन

कार का धाकड़ पेट्रोल इंजन सड़क पर 157 bhp की पावर और 253 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलता है। इस पावरफुल कार में 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। कार में डीजल इंजन ऑप्शन भी है।

कीमत यह होगी, डीजल वर्जन का भी ऑप्शन

Hyundai Alcazar facelift का डीजल इंजन सड़क पर 113 bhp की पावर और and 250 Nm का टॉर्क देता है। अनुमान है कि यह कार February 2024 तक लॉन्च होगी। बताया जा रहा है कि यह कार शुरुआती कीमत 21 लाख रुपये से 27 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई कार की कीमत, फीचर और डिलीवरी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

camouflage की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

इसके camouflage की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिलहाल इसके नए वर्जन की टेस्टिंग की जा रही है। अभी बाजार में मिल रही Alcazar का डीजल वर्जन 20 और पेट्रोल वर्जन 18kmpl की माइलेज देता है। यह बाजार में Mahindra XUV700 को टक्कर देगी। Mahindra XUV700 शुरुआती कीमत 14.03 लाख रुपये एक्स शोरूम से 26.57 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। यह पांच व सात सीट में ऑफर की जाती है।

कार में ऑल व्हील ड्राइव मिलता है

XUV700 में 2-लीटर टर्बो इंजन 200 PS की पावर और 380 Nm का टॉर्क देती है। वहीं, कार का 2.2-लीटर डीजल इंजन 185 PS की पावर और 450 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। कार में ऑल व्हील ड्राइव मिलता है, जो इसे हाई पावर देता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ