Summer Driving Tips: कार में रखें ये 5 सस्ती चीजें, परेशान नहीं कर पाएगी गर्मी

गर्मी में कार भट्टी बन जाती है? तो कुछ सस्ते एक्सेसरीज से आप अपनी कार को मिनटों में ठंडा रख सकते हैं. जानिए 5 ऐसे जरूरी गैजेट्स, जो आपकी ड्राइव को आरामदायक बना देंगे.

car.jpg (3)

भीषण गर्मी में भी कूल रहेगी कार! जानें कैसे?

How To Keep Car Cool in Summer: भारत में गर्मियां शुरू होते ही कार में बैठना किसी तपते हुए कमरे में जाने जैसा लगने लगता है. कुछ ही मिनटों में केबिन इतना गर्म हो जाता है कि ड्राइव करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में रोजाना गाड़ी चलाने वालों के लिए यह परेशानी और भी बढ़ जाती है. लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ आसान और किफायती एक्सेसरीज की मदद से आप इस गर्मी को काफी हद तक कम कर सकते हैं और सफर को आरामदायक बना सकते हैं.

विज्ञापन

सन शेड्स-धूप से पहली सुरक्षा

गर्मियों में कार के अंदर तापमान बढ़ने की सबसे बड़ी वजह सीधी धूप होती है. सन शेड्स विंडशील्ड और साइड विंडो से आने वाली तेज धूप को रोकते हैं, जिससे केबिन का तापमान कम रहता है. साथ ही ड्राइविंग के दौरान आंखों को भी राहत मिलती है और विजिबिलिटी बेहतर होती है.

विज्ञापन

छाता-बाहर निकलते वक्त सबसे जरूरी 

जब आप कार से बाहर निकलते हैं, तब तेज धूप का असर और ज्यादा महसूस होता है. ऐसे में छाता आपके लिए काफी उपयोगी साबित होता है. यह सीधे सूरज की किरणों से बचाता है और हीट स्ट्रोक के खतरे को भी कम करता है. आजकल कई कारों में छाता रखने की खास जगह भी दी जाती है.

ब्रीदेबल कुशन-आरामदायक सीटिंग के लिए

लेदर सीट्स भले ही देखने में अच्छी लगती हैं, लेकिन गर्मियों में ये जल्दी गर्म हो जाती हैं और पसीना बढ़ाती हैं. ब्रीदेबल कुशन हवा के फ्लो को बेहतर बनाते हैं, जिससे सीट ठंडी रहती है और लंबी ड्राइव के दौरान भी आराम बना रहता है.

विज्ञापन

वेंटिलेशन किट-सस्ते में प्रीमियम फीचर

वेंटिलेटेड सीट्स आमतौर पर महंगी कारों में मिलती हैं, लेकिन अब आफ्टरमार्केट वेंटिलेशन किट भी आसानी से उपलब्ध हैं. ये प्लग-एंड-प्ले होती हैं और कम खर्च में सीट को ठंडा रखने में मदद करती हैं, जिससे ड्राइविंग का अनुभव काफी बेहतर हो जाता है.

कूलिंग फैन-पुरानी कारों के लिए बेस्ट ऑप्शन

अगर आपकी कार का AC ज्यादा प्रभावी नहीं है या कार पुरानी है, तो कूलिंग फैन एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह केबिन में हवा का सर्कुलेशन बढ़ाता है और गर्मी को कम करने में मदद करता है. इसे कार के पावर सॉकेट से आसानी से चलाया जा सकता है, जिससे सफर ज्यादा आरामदायक हो जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ