45 Royal Enfield पर भारी यह अकेली बाइक,  3 सेकंड में 100 की रफ्तार और  एलीट लुक, हार जाएंगे दिल 

Ducati Panigale V4R price, Ducati Panigale V4R mileage, auto news, petrol bikes, racer bikes

फाइल फोटो

Ducati Panigale V4R: डुकाटी अपनी बाइक्स में स्टाइलिश लुक्स और दमदार इंजन के लिए जानी जाती है। इसी सेगमेंट की एक धांसू मोटरसाइकिल है Ducati Panigale V4R. यह धांसू इंजन महज 3. (Ultram) 3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेता है।

विज्ञापन

Ducati Panigale V4R सड़क पर 299 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड

इस जानदार बाइक में 998 सीसी का बड़ा इंजन मिलता है। Ducati Panigale V4R सड़क पर 299 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड देती है। इस अट्रैक्टिव बाइक पर ग्राफिस और शॉर्प नोज दी गई है। बाइक का धाकड़ इंजन 16,500 rpm और 215 Bhp की हाई पावर देता है।

विज्ञापन
Ducati Panigale V4R price, Ducati Panigale V4R mileage

फाइल फोटो

विज्ञापन

डैशिंग बाइक 12.5 kmpl की हाई माइलेज देती है

Ducati Panigale V4R हाई परफॉमेंस सुपरबाइक है। बाजार में यह बाइक शुरुआती कीमत 69.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम में मिलती है। इसका कुल वजन 193.5 किलोग्राम का है। यह डैशिंग बाइक 12.5 kmpl की हाई माइलेज देती है।

बाइक में 17 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है

इस जबरदस्त बाइक में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसकी सिंगल सीट राइडर के हाई कम्फर्ट के लिए तैयार की गई है। इसमें 850 mm की सीट हाइट है, जिससे इसे कम हाइट वाले लोग भी बेहद आसानी से चला सकते हैं। बाइक में 17 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।

विज्ञापन

Ducati Panigale V4 R एक रेसर बाइक है

Ducati Panigale V4 R में कंपनी फिलहाल 1 वेरिएंट और एक ही कलर ऑफर कर रही है। इसका BS6 इंजन 111.3 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसके फ्रंट और रियर दोनों पहियों में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम है, जो सड़क हादसे के समय राइडर को संभलने का अधिक मौका देता है। Ducati Panigale V4 R एक रेसर बाइक है, जिसे खास तौर पर ट्रैक पर चलाने के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन

Ducati Panigale V4 R में राइडिंग के कई मोड

Ducati Panigale V4 R में राइडिंग के कई मोड दिए गए हैं। इसमें कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, व्हीली कंट्रोल, स्लाइड और इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल जैसे फीचर हैं। बाइक में ऑटो टायर कैलिब्रेशन, फुल एलईडी लाइट्स, जीपीएस मॉड्यूल, लैप टाइमर, ओहलिन्स स्टीयरिंग डैम्पर और फोर्ज्ड व्हील्स और कार्बन फाइबर मडगार्ड दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ